Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jul, 2025 ♦ 8:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी उग्रवादी सहित तीन गिरफ्तार
    झारखंड

    गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी उग्रवादी सहित तीन गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला । गुमला जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर एक लाख के इनामी उग्रवादी बातो तोपनो सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो उग्रवादी मार्टिन के सहयोगी बताए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों को उम्मीद है कि इन उग्रवादियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी।

    प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के उग्रवादी बातो तोपनो उर्फ बोखा को पुलिस ने उसके गांव टुरुंडू सरना टोली में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। यह वर्ष 2017 से उग्रवादी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। इस पर एक लाख का इनाम घोषित था। कामडारा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बातो तोपनो बाहर आया हुआ है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा. एहतेशाम वकारीब ने छापेमारी टीम का गठन किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बसिया के नेतृत्व में सोमवार की रात छापेमारी की गई। छापेमारी से पहले पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की। जब पुलिस बातो के करीब पहुंची तो वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बातो तोपनो उर्फ बोखा बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली लेकिन उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा सके।

    उधर, कामडारा थाना क्षेत्र के रेड़वां गांव के भालूलता जंगल में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा के दो सहयोगियों रेड़वां के चुंवाटोली निवासी घुमन केरकेट्टा और उरुगुटू निवासी गब्रिएल तोपनो को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दो मोबाइल, लाल रंग के कपड़े का पीएलएफआई का बैनर, पर्चा, चंदा रसीद तथा एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेड़वां गांव के भालूलता जंगल में उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा अपने सात -आठ सहयोगियों के साथ घूम रहा है।

    एसपी डा. एहतेशाम वकारीब ने एक टीम का गठन कर छापेमारी करने का निर्देश बसिया अनुमंडल पदाधिकारी को दिया। पुलिस ने भालूलता जंगल में छापामारी की। पुलिस को देखकर हथियारबंद उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा व उसके चार सहयोगी जंगल से भाग गए जबकि घुमन केरकेट्टा व गब्रिएल तोपनो को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में तृणमूल नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा व आगजनी में 10 लोगों की मौत
    Next Article कोडरमा में साली से अवैध संबंध में दामाद की हत्या, परिजनों ने कबूला जुर्म

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटा प्रबंधन के खिलाफ जमशेदपुर ट्रेलर यूनियन का ऐलान, उत्पादन ठप करने की चेतावनी…

    July 18, 2025
    झारखंड

    पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर ‘गांव की सरकार’ को उतारा जाए धरातल पर : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    July 18, 2025
    झारखंड

    बिहार में बीजेपी-जेडीयू की हत्यारी सरकार,17 दिन में 56 हत्याएं, PM मोदी और ललन सिंह की चुप्पी शर्मनाक : कैलाश यादव

    July 18, 2025
    Latest Posts

    टाटा प्रबंधन के खिलाफ जमशेदपुर ट्रेलर यूनियन का ऐलान, उत्पादन ठप करने की चेतावनी…

    July 18, 2025

    पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर ‘गांव की सरकार’ को उतारा जाए धरातल पर : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    July 18, 2025

    बिहार में बीजेपी-जेडीयू की हत्यारी सरकार,17 दिन में 56 हत्याएं, PM मोदी और ललन सिंह की चुप्पी शर्मनाक : कैलाश यादव

    July 18, 2025

    रातू अंचल और सामुदायिक केंद्र का DC मंजूनाथ ने किया औचक निरीक्षण, कहा – कार्यालय में बिचौलियों की कोई जगह नहीं

    July 18, 2025

    साहेबगंज अवैध खनन मामला: दाहू यादव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

    July 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.