Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्टः महंगाई भत्ते में 5% बढ़ोतरी, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय को किया दोगुना
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्टः महंगाई भत्ते में 5% बढ़ोतरी, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय को किया दोगुना

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले से लगभग 50 लाख सेवाारत कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की घोषणा की है। इस घोषणा का लाभ कर्मचारियों के अलावा लगभग 62 लाख सेवानिवृत कर्मचारियों को भी मिलेगा। इससे महंगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर के 17 फीसदी हो गया है। केंद्र की इस घोषणा से खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
    आशा कार्यकर्ताओं को डबल फायदा
    केंद्र सरकार ने इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में दोगुनी बढ़ोतरी कर दी है। पहले जहां इनको एक हजार रुपये मिलते थे, वहीं अब दो हजार रुपये मिलेंगे। आशा कार्यकर्ता मुख्यतः महिलाएं होती हैं, जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती हैं।
    यह भत्ता जुलाई 2019 से लागू होगा। जावड़ेकर ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मानते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।
    किसान सम्मान निधि
    जावड़ेकर ने किसानों को राहत देते हुए कहा है कि वो 30 नवंबर तक किसान सम्मान निधि के लिए आधार नंबर को दे सकते हैं। पहले यह तारीख एक अगस्त 2019 थी। इस निधि के तहत सरकार सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक मदद छोटे किसानों को देती है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी के अलग-अलग तालाबों में होगा माँ दुर्गा के मूर्ति का विसर्जन
    Next Article रिलायंस जियो की घोषणा : अब फ्री नहीं जियो पर वॉइस कॉल, देने होंगे 6 पैसे प्रति मिनट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.