Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Jul, 2025 ♦ 3:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रूस-यूक्रेन युद्ध : जेलेंस्की बोले- अगर ये युद्ध बातचीत से खत्म नहीं हुआ तो तीसरे विश्व युद्ध में बदल जाएगा
    जोहार ब्रेकिंग

    रूस-यूक्रेन युद्ध : जेलेंस्की बोले- अगर ये युद्ध बातचीत से खत्म नहीं हुआ तो तीसरे विश्व युद्ध में बदल जाएगा

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अगर रूस के समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत आसफल रही तो ये तीसरे विश्व युद्ध में तब्दील हो जाएगी। जेलेंस्की ने रविवार रात सीएनएन से कहा, “मैं उनके साथ बातचीत के लिए तैयार हूं। मैं पिछले दो साल से तैयार हूं। मुझे लगता है कि बिना बातचीत के हम इस युद्ध को खत्म नहीं कर सकते।”

    उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमें पुतिन से बात करने की संभावना के लिए किसी भी प्रारूप, किसी भी मौके का उपयोग करना होगा, लेकिन अगर ये प्रयास असफल हो जाए तो इसका मतलब है कि तीसरा विश्व युद्ध होगा।”

    रूस को यूक्रेन पर आक्रमण किए तकरीबन एक महीने होने वाला है।

    राष्ट्रपति ने सीएनएन से कहा, “हमने हमेशा बातचीत पर जोर दिया है। हमनें बातचीत के लिए हमेशा हाथ बढ़ाया है, शांति के लिए समाधान की पेशकश की है।”

    “और मैं चाहता हूं कि हर कोई अब मेरी बात सुने, खासकर मास्को में। यह मिलने का समय है। बात करने का समय है। यह यूक्रेन के लिए क्षेत्रीय अखंडता और न्याय को बहाल करने का समय है।”

    जेलेंस्की ने वार्ता के लिए अपनी प्राथमिकताओं को भी सूचीबद्ध किया, जिसमें, “युद्ध की समाप्ति, सुरक्षा गारंटी, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता की बहाली, देश के लिए वास्तविक सुरक्षा की गारंटी शामिल हैं।”

    यूक्रेन के नेता ने आगे कहा कि अगर उनका देश नाटो का सदस्य होता तो युद्ध नहीं होता।

    जेलेंस्की ने कहा, “मैं अपने देश के और लोगों के लिए सुरक्षा गारंटी चाहता हूं। अगर नाटो सदस्य हमें गठबंधन में देखने के लिए तैयार हैं, तो इसे तुरंत करें क्योंकि हर रोज लोग मर रहे हैं। हम 24 फरवरी को आक्रमण शुरू होने के बाद से नाटो ने जो सहायता दी है, उसके लिए आभारी हैं।”

    यह पूछे जाने पर कि पिछले 26 दिनों के युद्ध के बाद से उनका प्रदर्शन कैसा चल रहा है, राष्ट्रपति ने कहा कि ‘वह सब कुछ कर रहे हैं जो यूक्रेन में हर कोई कर रहा है।’

    जेलेंस्की ने यह भी स्वीकार किया कि उनका सबसे कमजोर बिंदु बड़ी संख्या में लोगों और बच्चों को खोना है।

    Latest news Online news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोवा में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी भाजपा
    Next Article चाईबासा : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

    Related Posts

    चाईबासा

    नक्सलियों के मंसूबे पर करारा प्रहार, दो IED और पांच बंकर ध्वस्त

    July 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में एक और ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़, महिला सहित पांच धराये

    July 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    डॉ. संजय कुमार बने Neurotrauma Society of India के प्रेसिडेंट-इलेक्ट

    July 11, 2025
    Latest Posts

    नक्सलियों के मंसूबे पर करारा प्रहार, दो IED और पांच बंकर ध्वस्त

    July 11, 2025

    गिरिडीह में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, तीन हुए गिरफ्तार…

    July 11, 2025

    रांची में एक और ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़, महिला सहित पांच धराये

    July 11, 2025

    डॉ. संजय कुमार बने Neurotrauma Society of India के प्रेसिडेंट-इलेक्ट

    July 11, 2025

    रांची गए युवक के बंद घर में ताला तोड़ कर चोरी, मामला दर्ज

    July 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.