Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सोनारी एयरपोर्ट पर ट्रेनी विमान हादसे में अहम खुलासा, लैंडिंग गियर नहीं खुलने से फिसला था विमान
    झारखंड

    सोनारी एयरपोर्ट पर ट्रेनी विमान हादसे में अहम खुलासा, लैंडिंग गियर नहीं खुलने से फिसला था विमान

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: सोनारी एयरपोर्ट पर अलकेमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का ट्रेनी विमान का लैंडिग गियर पायलट की चूक के कारण नहीं खुल पाया था। लैंडिंग नहीं खुलने के कारण बुधवार दोपहर करीब 3.15 बजे विमान की बेली लैंडिंग हुई, इस वजह से विमान करीब 200 मीटर तक रनवे पर रगड़ खाने के बाद रुक सका। गनीमत रही कि विमान में आग नहीं लगी वरना उसमें सवार पायलट और ट्रेनी की जान खतरे में पड़ सकती थी। अलकेमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मृणाल कांति पाल ने गुरुवार को बताया कि पायलट ने पूछताछ के दौरान अपनी चूक स्वीकार कर ली है। इससे पहले गुरुवार को जांच करने के लिए डायरेक्टरेट जेनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की दो सदस्यीय टीम सोनारी एयरपोर्ट पहुंची।

    टीम में शामिल डीजीसीए के डॉयरेक्टर एचएन मिश्रा और एयर सेफ्टी अफिसर अभिजीत ने घटनास्थल और विमान की स्थिति का आकलन किया। डीजीसीए ने विमान का डाटा रिकॉर्डर जब्त कर लिया। पायलट और एटीसी के बीच हुई बातचीत से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की जाएगी। टीम ने विमान के पायलट शैलेश प्रजापति और प्रशिक्षु सत्यजीत थोट का अलग-अलग बयान लिया।

    पूछताछ में पायलट ने बताया कि विमान के लैंडिंग में गड़बड़ी उनकी चूक से हुई है। लैंडिंग गियर समय पर आन नहीं कर पाने के कारण विमान की बेली लैंडिंग हुई। पायलट ने लैडिंग गियर नहीं खोलने की बात स्वीकार की। डीजीसीए की टीम बयान और डाटा रिकॉर्डर लेकर कोलकाता चली गई। जहां डाटा रिकॉर्डर के आधार पर तय होगा कि आखिर घटना के पीछे मूल कारण क्या था। अलकेमिस्ट के निदेशक मृणाल कांति पाल के मुताबिक, पायलट ने लैंडिंग गियर नहीं खोलने को अपनी गलती मानी है। सोनारी एयरपोर्ट से संचालित होने वाले अलकेमिस्ट एविएशन का छह सीटर विमान पाइपर सेनेका पीए 34 लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसका लैंडिंग गियर नहीं खुलने से दो सौ मीटर तक रन वे पर रगड़ खाते हुए लैंड किया था। पायलट शैलेश प्रजापति विमान से सत्यजीत को प्रशिक्षण दे रहे थे। हादसे में पायलट और प्रशिक्षु को चोट नहीं आई, लेकिन विमान क्षतिग्रस्त हो गया था।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरजरप्पा: आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 6 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article कुख्यात अपराधी पिंकू पांडेय गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    नाली में मिली युवक की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2025
    Latest Posts

    युवक की पीट-पीटकर ह’त्या, परिजनों का हंगामा

    June 18, 2025

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.