Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अवैध कोयला के कारोबार के खिलाफ लातेहार में छापेमारी, 6 तस्कर गिरफ्तार
    झारखंड

    अवैध कोयला के कारोबार के खिलाफ लातेहार में छापेमारी, 6 तस्कर गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार: जिले में इन दिनों अवैध कोयले का कारोबार जमकर फल फूल रहा है. हालांकि लातेहार पुलिस भी कोयला तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सदर थाना क्षेत्र के सासंग विश्रामपुर गांव के निकट चल रहे अवैध कोयला खदान में छापेमारी किया. पुलिस ने इस दौरान कोयला तस्करी में संलिप्त 6 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, घटनास्थल से अवैध कोयला लदे 5 ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं. दरअसल, लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव के निकट बड़का नदी के तट पर अपराधी अवैध कोयले का उत्खनन कर रहे हैं. इस सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर चिन्हित स्तर पर छापेमारी की. जिस समय पुलिस उत्खनन स्थल पर पहुंची उस समय अपराधी कोयले का उत्खनन कर रहे थे. पांच ट्रैक्टरों में अवैध कोयला लोड कर भेजने की तैयारी थी.

    अचानक पुलिस को आया देख अपराधी वहां से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने छह अपराधियों को दौड़ाकर पकड़ लिया. वहीं, अन्य अपराधी वहां से भागने में सफल हुए. बाद में पुलिस सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर थाना ले आई. पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की गई, उन्होंने बताया कि वे लोग ट्रैक्टर से कोयले की ढुलाई करते थे. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली. जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
    मामले की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर लातेहार जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने भी अवैध उत्खनन स्थल पर पहुंचकर छापेमारी की. जिला खनन पदाधिकारी ने आसपास के ईट भट्ठा में भी छापामारी की. जहां बड़े पैमाने पर अवैध कोयला बरामद किए गए. जिसके बाद डीएमओ ने तीन भट्ठा संचालकों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है.

    इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी:

    अवैध कोयला उत्खनन के मामले में डब्लू खान, प्रभु सिंह, कैला लोहरा, चंदन कुमार, वीरेंद्र उरांव, जितेंद्र राम, जफर खान, विमल सिंह, फूलचंद उरांव, अजय सिंह समेत सभी ट्रैक्टर के मालिकों और चालकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं, खनन पदाधिकारी के आवेदन के आधार पर ईट भट्ठा संचालक कमलेश उरांव, शबनम कमाली और प्रकाश साहू के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस ने कोयला तस्करी के आरोप में अजय सिंह, चंदन कुमार, फूलचंद उरांव, विमल सिंह, वीरेंद्र उरांव और जफर खान को जेल भेजा दिया है.

    Arrest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 मार्च का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article पुंदाग में एक व्यक्ति का शव मिला, सीमा विवाद की वजह से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.