Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला : नबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के 10 आरोपी गिरफ्तार, मासूम का डांस देखकर हुई थी नीयत खराब
    झारखंड

    गुमला : नबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के 10 आरोपी गिरफ्तार, मासूम का डांस देखकर हुई थी नीयत खराब

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : 13 वर्षीय मासूम के साथ हुई हैवानियत का खुलासा हो गया है। पुलिस ने बिशनपुर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म के सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों में से 3 युवकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। वहीं सात आरोपियों की उम्र 14 से 16 वर्ष है। इसमें से कुछ पीड़िता के स्कूल के सहपाठी हैं। लड़की कक्षा 7वीं की छात्रा है। पुलिस ने 3 आरोपियों के नाम का खुलासा किया है। इनकी पहचान 25 वर्षीय सीनू मुंडा, 20 वर्षीय सुजीत उरांव व 20 वर्षीय बिंदेश्वरी उरांव के रूप में की गई है। पकड़े गए सभी औरैया गांव के रहने वाले हैं। जांच में पता चला है कि नाबालिग का डांस देखकर इन लोगों की नीयत खराब हो गई। इसके बाद अपराध की साजिश रची गई।

    SDPO मनीष चंद्र लाल ने बिशुनपुर थाने में बताया कि 13 मार्च की सुबह सूचना मिली कि औरैया गांव में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद गुमला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते बिशुनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर थाना क्षेत्र के एक गांव से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनुसंधान के क्रम में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

    आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गांव में अलग-अलग दो शादी समारोह चल रहा था। इन्ही दोनों शादियों में शामिल होने के लिए पीड़िता अपने माता पिता,चाचा व एक सहेली के साथ पहुंची थी। पहली शादी में शिरकत करने के बाद माता पिता वापस घर लौट गए। पीड़िता अपनी सहेली व हमउम्र चाचा के साथ दूसरी शादी में शामिल होने चली गई। समारोह के दौरान ही आरोपियों नजर पीड़िता पर पड़ी। नाच गान के दौरान पीड़िता को देखकर इन लोगों में हैवानियत जाग गई। इसके बाद सबने मिलकर वारदात की साजिश रची।

    सभी आरोपी शादी कार्यक्रम से निकल कर पहले से लड़की के घर वापसी वाले रास्ते में बैठ गए। पीड़िता अपने चाचा व सहेली के साथ घर लौट रही थी। रास्ते मे सभी आरोपियों ने उसे घेर लिया। फिर चाचा व सहेली को मारपीट करते हुए भगा दिया।इसके बाद पास के ही झाड़ी में ले जाकर पहले दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद स्थान परिवर्तन कर सभी आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

    घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पीड़िता को उसके स्कूल के पास छोड़कर भाग निकले। पीड़िता ने सभी को पहचान लिया। शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों को एक एक कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में इतने बड़े पैमाने पर किशोरों के शामिल होने से पुलिस भी हैरान है।

    Arrest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4 मोबाईल, 35 सिम, 4 एटीएम और 10 हज़ार नगद बरामद
    Next Article रोजगार की तलाश में तमिलनाडु गए झारखंड के 8 युवा लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.