Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»महिला का शव फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने दहेज़ प्रताड़ना का लगाया आरोप
    झारखंड

    महिला का शव फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने दहेज़ प्रताड़ना का लगाया आरोप

    Team JoharBy Team JoharMarch 9, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : छत्तरपुर इलाके में एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला है। मामला छत्तरपुर थाना क्षेत्र के बगैया गांव का है। मरने वाली महिला की पहचान पंकज पासवान की पत्नी आरती देवी (26वर्ष) के रूप में की गई है। महिला का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटक रहा था । सूचना मिलने पर मायके वाले बेटी के घर पहुंचे।

    इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया गया। इस कारण परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मायके वालों का कहना है कि आरती को दहेज के लिए लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसको लेकर मायके वालों ने ससुराल वालों को कई बार समझाया था। इसके बावजूद यह सिलसिला नहीं थमा।

    महिला का पति मुंबई में मजदूरी करता है। मृतक की सास और ससुर सीताराम पासवान से अलग रहते हैं। इसके बावजूद बेटी के पारिवारिक मामलों में इनकी दखल कायम थी। मरने वाली महिला के पिता कोसियारा रानाडीह निवासी रामप्रवेश राम ने अपने लिखित शिकायत में बताया है कि वर्ष 2018 में उन्होंने बेटी की शादी पंकज पासवान से की थी। शादी के बाद से आरती को बार-बार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इस कारण बेटी के परिवार में कई बार विवाद हुआ। ससुराल वालों की तरफ से 50 हजार रुपये की मांग की जाती थी। पिता ने बेटी के ससुर के अलावा देवर चंदन पासवान, गोलू पासवान, बिन्दू पासवान, धर्मेन्द्र पासवान, संतोष पासवान, प्रमोद पासवान और पिंकी देवी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़कीकुड़ी जंगल में CRPF और जिला पुलिस ने लैंडमाइंस बरामद किया, किया डिफ्यूज
    Next Article जसीडीह में तालाब से मिला शव, जमीन विवाद में हत्या का शक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.