Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Oct, 2025 ♦ 2:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पीएलएफआइ के चार उग्रवादी गिरफ्तार, देसी कारबाइन और रायफल बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएलएफआइ के चार उग्रवादी गिरफ्तार, देसी कारबाइन और रायफल बरामद

    Team JoharBy Team JoharMarch 4, 2022Updated:March 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेश फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआइ) के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी कारबाइन, देसी रायफल सहित गोली बारूद आदि बरामद किये गये हैं।

    पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में मुरहू थाना के इट्टी गांव निवासी अनिल हस्सापूर्ति उर्फ संजय हस्सापूर्ति, बिंदा गांव का स्टेफन सोय, बंदगांव बरजो का एतवा लोहरा और अड़की के तोबगा निवासी गोपाल वोडेंदियार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआइ के कुछ उग्रवादी लेवी वसूलने के लिए मुरहू थाना के गुल्लू और बिंदा के आसपास आनेवाले हैं।

    सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान दल का गठन किया गया। पुलिस ने निर्दिष्ट स्थानों पर छापेमारी कर चारों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि दो देसी कारबाइन, एक देसी रायफल, एसएलआर और आठ एमएम की चार-चार और नाइन एमएम के दस कारतूस के अलावा लेवी के 62500 रुपये नकदी, दो मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल, संगठन के पर्चे और चंदा रसीद बरामद किये गये हैं।

    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार स्टेफन सोय और अनिल हस्सापूर्ति का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों पिछले 10 वर्षों से संगठन के लिए काम कर रहे हैं। स्टेफन के खिलाफ मुरहू थाने छह मामले दर्ज हैं। अनिल हस्सापूर्ति के खिलाफ मुरहू थाने में छह और अड़की थाने में एक मामला दर्ज है। पुलिस को दोनों की लंबे समय से तलाश थी।

    उग्रवादियों को गिरफ्तार करने वाले अभियान दल में एएएसपी अभियान रमेश कुमार, खूंटी के एसडीअपीओ अमित कुमार, मुरहू थाना प्रभारी विक्रांत कुमार, एसआई दिगंबर पांडेय, बलराम कुमार सिंह, लक्ष्मण चौधरी, विश्वजीत ठाकुर और अर्जुन कुमार सिंह, सैप के नायक सुबेदार रितेश कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्पष्ट हो : राजेश
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत से मिलने के बाद चंद्रशेखर राव ने कहा- केंद्र सरकार नहीं कर रही अच्छा काम, सबको मिलकर देश को बढ़ाना होगा आगे

    Related Posts

    जमशेदपुर

    सारंडा फॉरेस्ट बनेगा सैंक्चुअरी, सरयू राय ने कहा – पांच साल की मेहनत रंग लाई

    October 9, 2025
    झारखंड

    दिवाली-छठ में धनबाद आना मुश्किल, ट्रेनों की सीटें फुल, फ्लाइट किराया भी हुआ महंगा

    October 9, 2025
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में परीक्षा रद्द होने पर हेमंत सरकार को घेरा

    October 9, 2025
    Latest Posts

    बिहार चुनाव : NDA में सीट बंटवारे पर तनाव, चिराग पासवान को मिली फैसले की पूरी छूट

    October 9, 2025

    चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने किया बड़ा ऐलान… जानें क्या

    October 9, 2025

    सारंडा फॉरेस्ट बनेगा सैंक्चुअरी, सरयू राय ने कहा – पांच साल की मेहनत रंग लाई

    October 9, 2025

    दिवाली-छठ में धनबाद आना मुश्किल, ट्रेनों की सीटें फुल, फ्लाइट किराया भी हुआ महंगा

    October 9, 2025

    बदमाशों ने स्कूल बस ड्राइवर को मा’री गो’ली, हालत नाजुक

    October 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.