Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jul, 2025 ♦ 9:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कंज्यूमर कोर्ट में रिक्त पदों के मामले में राज्य सरकारों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया जुर्माना
    देश

    कंज्यूमर कोर्ट में रिक्त पदों के मामले में राज्य सरकारों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया जुर्माना

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कंज्यूमर कोर्ट में रिक्त पदों पर भर्ती करने के संबंध में दिये गये अपने आदेश की अनुपालना न करने के मामले में कई राज्यों पर बुधवार को जुर्माना लगाया। जस्टिस एस के कौल और एम एम सुंदरेश की खंडपीठ ने राज्य सरकारों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि राज्यों को उसके आदेश की अनुपालना न करने और इस मामले में हलफनामा पेश करने में हुई देर के लिए जुर्माना देना होगा।

    खंडपीठ ने कहा कि राज्य सरकारें बस यही भाषा समझती हैं और वह उन राज्यों पर जुर्माना लगा रही है, जिन्होंने जिला और राज्य के कंज्यूमर कोर्ट में रिक्त पदों पर भर्तियां करने के उसके आदेश का पालन नहंी किया है।

    सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था। गत सात नवंबर में ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह इस मामले में आदेश की अनुपालना न करने वालों पर अदालत का समय बर्बाद नहीं करना चाहता है और उसने साथ ही चेतावनी थी कि भर्ती न होने पर संबंधित अधिकारियों पर एक रुपये से दो लाख रुपये तक की रिकवरी की जायेगी।

    इस मामले में शीर्ष अदालत द्वारा एमिकस क्यूरी नियुक्त किये गये वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने तब खंडपीठ को बताया था कि गोवा, दिल्ली, राजस्थान, केरल और पंजाब की सरकार ने अपने कर्मचारियों के बारे में जानकारी नहीं पेश की है और बिहार ने स्थिति रिपोर्ट दी है।

    शीर्ष अदालत ने कहा कि इसमें उसका बहुत समय जाया हुआ है और वह आदेश की अनुपालना नहीं करने वाले राज्यों पर भारी जुर्माना लगायेगा।

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रिक्त पदों की भर्ती करना राज्यों का कर्तव्य है तो ऐसे में उन्हें अपना कर्तव्य पूरा करने के लिए कहने में अदालत को हस्तक्षेप की जरूरत क्यों पड़ रही है। खंडपीठ ने राज्यों से कहा कि वे उपभोक्ता कानून को समझें और यह कानून उपभोक्ताओं के दैनिक जीवन में आयी मुश्किलों के समाधान के लिये है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : समस्तीपुर मे निजी बैंक से 10 लाख रूपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया: विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोक्सी से बैंकों में लौटा 18,000 करोड़ रुपया

    Related Posts

    देश

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना: ‘स्थापित प्रोटोकॉल’ का पालन कर पीड़ितों की पहचान की गई, यूके मीडिया रिपोर्ट पर भारत का जवाब…

    July 23, 2025
    देश

    आखिर कैसे बोनी कपूर ने बिना एक्सट्रीम वर्कआउट और जिम जाए 26 किलो वजन किया कम…

    July 23, 2025
    देश

    MYNTRA पर ED की दबिश, 1654 करोड़ रुपये के गोलमाल से जुड़ा है मामला

    July 23, 2025
    Latest Posts

    राजेश मुंडा म’र्डर केस में दो और गिरफ्तार, हथियार और गोलियां जब्त

    July 23, 2025

    झारखंड के ज़िलों में अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदलने की योजना को केंद्र की मंजूरी…

    July 23, 2025

    केवल चंडिगढ़ में बिकने वाली शराब भेजी जा रही थी बिहार, 14 चक्का माल लोड ट्रक रांची में पकड़ाया

    July 23, 2025

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना: ‘स्थापित प्रोटोकॉल’ का पालन कर पीड़ितों की पहचान की गई, यूके मीडिया रिपोर्ट पर भारत का जवाब…

    July 23, 2025

    जमशेदपुर अल्टीमेट ग्लोरी अवॉर्ड 2025, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन…

    July 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.