Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jul, 2025 ♦ 1:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या फिर शव फंदे से लटकाया, दोषी युवक को उम्रकैद की सजा
    झारखंड

    प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या फिर शव फंदे से लटकाया, दोषी युवक को उम्रकैद की सजा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : हत्या के एक मामले में दोषी युवक को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। किसी फिल्म की तरह लगने वाली यह कहानी प्रेम संबंध से शुरू हुई थी। प्रेमिका के कत्ल पर जाकर खत्म हुई। गुनाह से बचने के लिए प्रेमी ने गहरी साजिश रची लेकिन पुलिस ने अपनी जांच में सारे राज खोल दिए। लंबे समय तक चली कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। दोषी का नाम कान्हू टुडू है। उसने अपनी प्रेमिका किशोरी टुडु उर्फ सीमा की हत्या की थी।

    मामले की सुनवाई करते हुए ADJ 4 राजेंद्र कुमार सिन्हा ने यह फैसला सुनाया। इसके पहले गत 19 फरवरी को आरोपी को दोषी करार दिया गया था। जिसके बाद सजा की बिंदुओं पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख मुकर्रर की गई थी। घटना 7 सितंबर 2018 की है। जमशेदपुर के बिरसानगर में रहने वाली किशोरी टुडू के साथ कान्हू टुडू का प्रेम संबंध था। दोनों अक्सर मिलते थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घटना के दिन कान्हू किशोरी के घर गया था।

    इसके बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। इसके लिए साजिश रची। प्रेमिका के शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक के बयान पर आस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने पाया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद किया गया था। इसके बाद कान्हू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी को सजा सुनाई गई। दोषी पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नही देने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला का पर्स लेकर फरार हुए अपराधी, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद
    Next Article NTPC सेफ्टी मैनेजर सागर सिंह को 3 साल की जेल और एक लाख का जुर्माना, CBI स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान पहुंचे रांची, कल लेंगे शपथ

    July 22, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री

    July 22, 2025
    क्राइम

    दुमका के इस जेवर कारोबारी के घर में डकैती, सात लाख के जेवरात और कैश ले उड़े डकैत

    July 22, 2025
    Latest Posts

    झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान पहुंचे रांची, कल लेंगे शपथ

    July 22, 2025

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, उत्पाद विभाग के SI समेत चार लोग जख्मी

    July 22, 2025

    जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री

    July 22, 2025

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, PM का आया पहला बयान

    July 22, 2025

    दुमका के इस जेवर कारोबारी के घर में डकैती, सात लाख के जेवरात और कैश ले उड़े डकैत

    July 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.