Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 4:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पूर्व विधायक अमित कुमार और उनकी पत्नी सीमा महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से दिया इस्तीफा, शिबू सोरेन को पत्र भेजकर सूचना दी
    झारखंड

    पूर्व विधायक अमित कुमार और उनकी पत्नी सीमा महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से दिया इस्तीफा, शिबू सोरेन को पत्र भेजकर सूचना दी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सिल्ली विधानसभा क्षेत्र सेहै। दोनों नेताओं ने पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी है। अमित कुमार ने शिबू सोरेन को लिखे पत्र में कहा है कि 2014 के चुनाव के दौरान वह झामुमो की टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। उम्मीद थी कि पार्टी झारखंडी भाषा, माटी, संस्कृति को बचाने, बढाने में बड़ी भूमिका अदा करेगी। सरकार बनने बावजूद ऐसा दिख नहीं रहा।

    भाषाई अतिक्रमण जारी है। भोजपुरी, मगही जैसी भाषाओं को बनाए रखने और तुष्टिकरण के नाम पर यहां की नौकरियों में बाहरी लोगों को मौका मिलना तय है। खतियान आधारित नियोजन और स्थानीय नीति बनाने में पार्टी ने गंभीरता नहीं दिखाई है। हेमंत सरकार बने दो साल हो गए हैं फिर भी इस दिशा में पहल नहीं दिखी। बताया कि गत 20 जनवरी को उन्होंने घोषणा की थी कि अगले एक माह में स्थानीय और नियोजन नीति पर बात नहीं होने पर वह इस्तीफा दे देंगे। अपेक्षित पहल नहीं होने पर वह अपना त्यागपत्र दे रहे हैं। अमित कुमार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बेहद करीबी और विश्वासपात्र माना जाता था। पति-पत्नी दोनों आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को हरा कर विधानसभा पहुंचे थे।

    अमित कुमार ने कहा कि उन्हें 10 वीं व 12वीं पास आधारित नियोजन नीति स्वीकार्य नहीं है। अमित ने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि झामुमो सरकार के द्वारा अब तक खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति परिभाषित नहीं की गई है। भाषाई अतिक्रमण पर भी विराम नहीं लगाया जा सका है। इससे वह आहत हैं और पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। झारखंडी माटी और भाषा से उन्हें प्यार है। इससे वह कतई समझौता नहीं करेंगे। पत्नी सीमा महतो ने भी इन्हीं विषयों के साथ अपनी भावनाओं को जाहिर करते पार्टी से इस्तीफा दिया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिवार के लोगों का हाल-बेहाल
    Next Article माइंस कारोबारी के घर फायरिंग, पत्नी को लगी गोली

    Related Posts

    जामताड़ा

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025
    जामताड़ा

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    Latest Posts

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.