Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अज्ञात अपराधियों ने की दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान मौत
    झारखंड

    अज्ञात अपराधियों ने की दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : सरायढ़ेला थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वारदात को नूतनडीह स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल के पास अंजाम दिया गया। अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित का दिया। मरने वाले की पहचान स्थानीय दुकानदार मनजीत साव उर्फ पिंटू के रूप में की गई। घटना के बाद सेंट्रल अस्पताल के बाहर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोग इस घटना से बेहद नाराज थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। परिजन और स्थानीय लोगों ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए देने से रोक दिया। इस बीच पुलिस व परिजनों के बीच कई बार विवाद हुआ।

    परिजन पुलिस के जवानों से उलझ गए। हंगामा कर रहे लोग हमलावरों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर पत्नी के लिए नौकरी की मांग कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की सुबह पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया। मनजीत साव की पत्नी ने उपायुक्त को आवेदन देकर अपने दोनों बच्चों के जीवन यापन के लिए आर्थिक मदद दिलाने का अनुरोध किया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात अपराधी इंदल पासवान गिरफ्तार, उग्रवादी संगठन JJMP से संबंध
    Next Article अवैध पत्थर खदान में हादसा, डेढ़ सौ फीट नीचे पानी में गिरा हाइवा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.