Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»महिला ने अपने चचेरे देवर के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    महिला ने अपने चचेरे देवर के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2022No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : एक महिला ने अपने चचेरे देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। पति दोनों के बीच प्यार में रोड़ा बन रहा था। मां और चाचा के बीच अवैध संबंध की पूरी कहानी बेटी ने पुलिस के सामने बयांन कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला और कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डुमरी थाना क्षेत्र के जुरमू पंचायत अंतर्गत दीना सरईटोली गांव का है। घटना को गुरुवार देर रात अंजाम दिया गया था। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पति 45 वर्षीय राखु मुंडा की हत्या के आरोप में पत्नी श्रीमती मुंडाइन व चचेरा भाई जट्टू मुंडा को हिरासत में लिया गया है। दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मृतक का शव कादोझरिया जंगल में दो पत्थरों के बीच से बरामद किया गया है।

    बेटी धनमुनी कुमारी ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की है। घटना के बावत बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां श्रीमती मुंडाइन का लगभग 3 वर्षों से उसके चचेरे चाचा 40 वर्षीय जट्टू मुंडा के साथ अवैध संबंध था। पिता के गैर हाजिरी में जट्टू मुंडा का अक्सर घर आना जाना लगा रहता था। पेशे से किसान पिता जब भी एक दो दिनों के लिए कहीं बाहर चले जाते थे, तब भी चाचा घर पर आकर रहता था। इस बात का जब वह विरोध करती थी, तब चाचा द्वारा उसे प्रलोभन देकर इसकी चर्चा किसी से नही करने के लिए कहा जाता था। देवर और भाभी के बीच रिश्ते का खुलासा करने पर बेटी को अंजाम भुगतने की धमकी दी जाती थी। इस कारण पहले लड़की चुप रही।

    बेटी ने बताया कि हाल के दिनों में चाचा का घर आना जाना काफी बढ़ गया था। पिता को इसकी भनक लग गई थी। पिता ने मां को काफी समझाया बुझाया था। वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी।जिसके कारण दोनो के बीच विवाद हो गया था। मां ने इस विवाद की जानकारी चाचा को दे दी थी। इसके बाद पिता ने चाचा के घर आने पर रोक लगा दी। पिता अक्सर घर पर रहकर मां की निगरानी में जुट गए थे। मंगलवार को मां जयरागी बाजार जाने की बात कहकर घर से बाहर निकली थी। इस दौरान वह जायरागी बाजार में चाचा से मिली थी। इसके बाद दोनों ने बाजार में ही मिलकर पिता की हत्या करने की योजना बनाई।

    कुछ ऐसे दिया घटना को अंजाम
    तय योजना के तहत गुरुवार को महिला अपने पिता को लकड़ी काटने के बहाने अपने साथ जंगल की ओर ले गई।जहां पहले से ही उसका कथित प्रेमी मौजूद था। इसके बाद दोनो ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का साक्ष्य छिपाने की नीयत से दोनों शव को घसीटकर कादो झरिया जंगल ले गए। फिर दो पत्थरों के बीच शव को डाल कर पेड़ के पत्ते व झाड़ियों से ढक दिया। इसके बाद महिला देर रात को घर अकेले लौट आई। बेटी ने मां से पिता के बारे में पूछा तो वह टालमटोल जवाब देने लगी। कभी कहती कि वह रिश्तेदारी में गए हैं। कभी थोड़ी देर बाद लौटने की बात करती। बेटी पूरी पिता के घर आने का इंतजार करती रही।

    शुक्रवार को भी जब पिता नही लौटे तब उसने कड़ाई से मां से इस बारे में पूछताछ की। पुलिस को मामले की जानकारी देने की चेतावनी दी। इसके बाद मां ने बेटी के सामने हत्या की बात स्वीकार की। बेटी ने इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें मामला खुलकर सामने आ गया। महिला के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव बरामद कर लिया गया। आरोपी प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षकों की हत्या करने वाले 9 नक्सली गिरफ्तार, 3 देशी कारवाईन, 42 राउंड गोली, नक्सली बैनर,पोस्टर, मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन बरामद
    Next Article दो लाख का इनामी नक्सली अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा गिरफ्तार, नगद सहित संगठन का पर्चा और चंदा रसीद बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.