Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 1:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हिजाब विवाद पर FB में टिप्पणी को लेकर शिकायत, गिरफ्तारी की मांग
    झारखंड

    हिजाब विवाद पर FB में टिप्पणी को लेकर शिकायत, गिरफ्तारी की मांग

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कर्नाटक : गुरुवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव थाना अंतर्गत खडपोस गांव में हिजाब को लेकर फेसबुक पर की गई टिप्पणी विवाद की वजह बन गई। एक पक्ष ने इस मामले में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करा दी। चाईबासा SP अजय लिंडा ने कहा कि इस मामले में एक युवक के खिलाफ शिकायत मिली है। उसकी जांच कराई जा रही है। अब तक युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हिजाब को लेकर देश भर के अलग-अलग हिस्सों में शुरू हो चुके हंगामे के बीच झारखंड में पहला मामला सामने आया है।

    दावा किया जा रहा है कि पूरा विवाद फेसबुक पर की गई एक टिप्पणी के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खड़ा हुआ है। अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लिखा है कि इंडिया के हर कॉलेज और स्कूल में हिजाब पहल सकते हैं। इस पोस्ट के जवाब में एक युवक ने लिखा है कि हिजाब ज्यादा ही पहनने का मन है तो मदरसा में भेजो ना…।

    स्कूल/ कॉलेज में पढने जाते हो कि धर्म प्रचार करने। गो टू पाकिस्तान जिहादी.. यू डिजर्व तालिबान नॉट इंडिया…। बताया जा रहा है कि दो लोगों के बीच छिड़े इस विवाद का स्क्रीन शॉट इलाके में वाट्सएप के जरिए वायरल हो गया। इसके बाद एक समुदाय के लोग युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर SDPO को घटनास्थल पर रवाना हो गए।

    सूत्रों की माने तो हालत को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया लगाया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर विवाद पैदा कर इलाके में शांति-व्यवस्था को अस्थित करने की साजिश रची गई है। इसके पीछे कौन लोग काम कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगा रही है। सोशल मीडिया पोस्ट को वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ भी जांच की जा रही है। SP अजय लिंडा ने दावा किया कि शिकायत मिली है। किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। विवाद पैदा करने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJJMP प्रतिबंधित नक्सली संगठन और लातेहार पुलिस के बीच मुठभेड़, 135 राउंड गोलियां चलीं, कैंप में सामान छोड़कर भागा दस्ता
    Next Article पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

    Related Posts

    जामताड़ा

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025
    Latest Posts

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025

    जमशेदपुर के DC ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश…

    June 21, 2025

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.