Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 4:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»माली में फंसे झारखंड के मजदूरों की दूसरी खेप की घर वापसी, 7 मजदूर रांची लौटे
    झारखंड

    माली में फंसे झारखंड के मजदूरों की दूसरी खेप की घर वापसी, 7 मजदूर रांची लौटे

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: साउथ अफ्रीका के माली में फंसे झारखंड के मजदूरों की घर वापसी की जा रही है. दूसरी खेप में और 7 मजदूर रांची लौटे हैं. रांची एयरपोर्ट पर अफ्रीका के माली प्रांत में फंसे मजदूर रांची एयरपोर्ट पहुंचे. श्रम विभाग के प्रयास से अब तक कुल 14 मजदूरों की घर वापसी हुई है. अभी भी 19 मजदूर साउथ अफ्रीका के माली में फंसे हुए हैं. उनकी भी घर वापसी जल्द कराई जाएगी.रांची पहुंचे मजदूरों ने कहा कि वह पिछले एक वर्ष से साउथ अफ्रीका के माली में काम कर रहे थे.

    लेकिन पिछले कुछ महीनों से जिस कंपनी में वह काम कर रहे थे उस कंपनी के अधिकारियों के द्वारा उनका वेतन देने में आनाकानी की जाने लगी. जब मजदूरों ने वेतन के लिए अपना विरोध दर्ज कराया तो उन्हें एक महीने का वेतन देकर काम पर लगा दिया जाता था. इसके अलावा मजदूरों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि समय पर वेतन तो नहीं ही दिया जाता था साथ ही साथ खाने-पीने और रहने में भी दिक्कत होने लगी.अपनी परेशानी को देखते हुए सभी मजदूरों ने मजदूरों के हित के लिए काम कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली को अपनी पीड़ा बताई. जिसके बाद सिकंदर अली के प्रयास से राज्य सरकार ने पहल करते हुए सभी मजदूरों को वापस लाने की पहल शुरू की. मजदूर नंदलाल महतो और होरल महतो ने बताया कि झारखंड के गरीब मजदूर विदेश इसलिए जाते हैं ताकि वह कुछ पैसे कमा सकते हैं. लेकिन वहां पर जाकर निजी कंपनियों और ठेकेदारों के द्वारा उनका शोषण किया जाता है, जिस वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ता है.

    मजदूरों ने कहा कि अगर राज्य सरकार हम लोगों को यहीं पर रोजगार मुहैया करा दे तो हम लोग अपने परिवार के साथ रहकर काम कर सकेंगे. क्योंकि विदेश में मजदूरों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है. सभी मजदूरों ने अपने बाकी साथियों को भी वापस लाने की मांग श्रम विभाग के अधिकारियों से की है मजदूरों को एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि सरकार का प्रयास रहता है कि जो भी मजदूर विदेश काम करने जाएं वह अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं ताकि अगर किसी भी तरह की समस्या हो तो राज्य सरकार अपनी पहल पर मजदूरों को सुरक्षित वापस ला सके. श्रम विभाग की पदाधिकारी शिखा कुमारी बताती हैं कि बाहर रह रहे मजदूरों को सुरक्षित वतन वापस लाना हमारी जिम्मेदारी है. इसी को लेकर विभाग के प्रयास से साउथ अफ्रीका के माली प्रांत में फंसे 33 मजदूरों में से 14 मजदूरों को वापस लाया गया है और जल्द ही बाकी मजदूरों को वापस लाया जाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदामोदार नदी से मिली पूर्व CCL कर्मी की लाश, 3 दिनों से थे लापता
    Next Article रिंगरोड में जमीन कारोबारी दिलीप को मारा गोली, पैसा लूटपाट के दौरान चली गोली

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, महापौर ने दो अहम योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड में अवैध भवनों को नियमित करने की तैयारी, 60 दिन में करें आवेदन

    May 14, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा में महिला की गला रेतकर ह’त्या, दिनदहाड़े वारदात से दहला इलाका

    May 14, 2026
    Latest Posts

    रांची में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, महापौर ने दो अहम योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 14, 2026

    झारखंड में अवैध भवनों को नियमित करने की तैयारी, 60 दिन में करें आवेदन

    May 14, 2026

    कोडरमा में महिला की गला रेतकर ह’त्या, दिनदहाड़े वारदात से दहला इलाका

    May 14, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी में क्लस्टर सिस्टम पर बवाल, NSUI ने खोला मोर्चा

    May 14, 2026

    36 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने की तैयारी, झारखंड समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.