Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 2:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दामोदार नदी से मिली पूर्व CCL कर्मी की लाश, 3 दिनों से थे लापता
    झारखंड

    दामोदार नदी से मिली पूर्व CCL कर्मी की लाश, 3 दिनों से थे लापता

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : भुरकुंडा में CCL के पूर्व कर्मचारी की लाश बरामद की गई है। रिवर साइड CCL मैगजीन घर के समीप दामोदर नदी से मंगलवार की शाम शव निकाला गया। मरने वाले की पहचान भुरकुंडा गुरुद्वारा रोड निवासी कुलवंत सिंह के रूप में की गई है। वह सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी उम्र करीब 66 वर्ष थी।

    वह पिछले 3 दिनों से लापता थे। परिजनों ने भुरकुंडा थाने में लापता होने का मामला दर्ज कराया था। जानकारी के अनुसार कुलवंत सिंह गत 6 फरवरी की शाम करीब छह बजे घर से निकले थे। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने पुलिस के समक्ष दी गई अपनी शिकायत में कहा था कि पूर्व कर्मचारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।मंगलवार की शाम स्थानीय लोगों ने दामोदर नदी में एक वृद्ध का शव देखा। इसकी सूचना भुरकुंडा पुलिस को दी गई।

    पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर नदी से शव को बाहर निकाला। कुलवंत सिंह के बेटे सोनू सिंह और राज सिंह ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ भेज दिया। मौके पर SI रामशरीक तिवारी, रामप्रवेश शर्मा, जवाहर नगर मुखिया प्रदीप मांझी, रोबिन मुखर्जी, राजकिशोर पांडेय, सुरेंद्र यादव, बबन, बद्री रजवार सहित अन्य मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का अनुमान है कि वृद्ध की मौत नदी में डूबने से हुई है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओवरटेक करने के दौरान कोयला लदे ट्रक के नीचे घुसी बाइक, विशिष्ट इंडिया रिजर्व बटालियन में कार्यरत जवान की मौत
    Next Article माली में फंसे झारखंड के मजदूरों की दूसरी खेप की घर वापसी, 7 मजदूर रांची लौटे

    Related Posts

    झारखंड

    मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को एक साथ मिल सकती है दो महीने की किस्त, आवंटित हुआ फंड

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में कारोबारी सुरेंद्र अग्रवाल के घर पर बमबाजी, पुलिस पर उठे सवाल

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में दर्दनाक हादसा : 30 फीट ऊंची दीवार गिरी, दबकर बोरवेल मजदूर की मौत

    May 14, 2026
    Latest Posts

    मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को एक साथ मिल सकती है दो महीने की किस्त, आवंटित हुआ फंड

    May 14, 2026

    धनबाद में कारोबारी सुरेंद्र अग्रवाल के घर पर बमबाजी, पुलिस पर उठे सवाल

    May 14, 2026

    धनबाद में दर्दनाक हादसा : 30 फीट ऊंची दीवार गिरी, दबकर बोरवेल मजदूर की मौत

    May 14, 2026

    टेंडर कमीशन घोटाला : करीब 2 साल बाद आज जेल से बाहर आएंगे आलमगीर आलम, रिलीज ऑर्डर जारी

    May 14, 2026

    RU कुलपति नियुक्ति पर नया बवाल, आदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल को सौंपे कथित दस्तावेज

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.