Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»भारत की प्रणवी उर्स हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले राउंड में संयुक्त 10वें स्थान पर
    खेल-सिनेमा

    भारत की प्रणवी उर्स हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले राउंड में संयुक्त 10वें स्थान पर

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2019No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    गुरुग्राम : भारत की प्रणवी उर्स हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले राउंड में संयुक्त 10वें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं।

    इंग्लैंड की मेघन मैक्लारेन और ऑस्ट्रेलिया की व्हिटनी हिलियर्स ने पहले राउंड में पांच अंडर 67 का कार्ड खेलकर संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है। मैसूरू की 16 वर्षीय प्रणवी ने आखिरी दो होल में दो बर्डी खेली और एक अंडर 71 के कार्ड के साथ संयुक्त 10वें स्थान पर पहुंच गयीं।

    प्रणवी टूर्नामेंट में उतरी 22 भारतीयों में पहले दिन सर्वश्रेष्ठ हैं। दीक्षा डागर और अमनदीप द्राल पार 72 के कार्ड के साथ संयुक्त 18वें स्थान पर हैं। उनसे एक शॉट पीछे नेहा त्रिपाठी, गौरिका बिश्नोई, आस्था मदान और 19 वर्षीय ज्योत्सना सिंह एक ओवर 73 के कार्ड के साथ संयुक्त 28वें स्थान पर हैं।

    गत चैंपियन इंग्लैंड की बेकी मोर्गन और 2017 की विजेता फ्रांस की केमिले केवेलियर तीन ओवर 75 का कार्ड खेलकर संयुक्त 58वें स्थान पर हैं।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सिल्वर स्क्रीन पर अजय देवगन के ऑपोज़िट नजर आयेंगी !
    Next Article आज 04 अक्टूबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.