Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Oct, 2025 ♦ 3:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुप्रीम कोर्ट ने कहा, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर दी जा सकती है फांसी, लेकिन दुरुस्त हों सुबूत
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर दी जा सकती है फांसी, लेकिन दुरुस्त हों सुबूत

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर भी फांसी की सजा दी जा सकती है लेकिन इसके लिए सबूत दुरूस्त होने चाहिए। न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने ये टिप्पणी करते हुए पत्नी व चार बच्चों की हत्यारे पिता की फांसी की सजा को उम्रकैद की सजा में तब्दील कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्णय पुनर्विचार याचिका का निपटारा करते हुए लिया है। पीठ ने साफ किया है कि दोषी पूरी उम्र सलाखों के पीछे रहेगा, वह किसी तरह की क्षमादान का हकदार नहीं होगा।
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित मामलों में फांसी की सजा सुनाना खतरे से खाली नहीं है, जब तक कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य की बुनियाद ठोस सबूत पर आधारित हो। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भले ही अपराध जघन्य हो और उसे सोझी समझी रणनीति के तहत अंजाम दिया गया हो लेकिन फांसी की सजा सुनने से पहले अदालत को दोषी की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि, उम्र, अपराध के वक्त उस व्यक्ति की भावनात्मक रूप से परेशानी आदि चीजों पर गौर करना चाहिए।

    यह नृशंस घटना को साल 2005 में महाराष्ट्र के नांदेड़ में अंजाम दिया गया था। सुदाम नामक शख्स ने अपनी पत्नी व अपने चार बच्चों की हत्या कर दी थी। बच्चों की उम्र दो से 10 वर्ष के बीच थी। इन सभी की लाशें अलग-अलग जगहों से मिली थी। वारदात के बाद सुदाम फरार था। घटना के करीब एक महीने बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। मामले के मुताबिक, सुदाम और अनिता, पति और पत्नी के तौर पर रह रहे थे। कुछ सालों बाद पता चला कि अनिता को पता चला कि सुदाम पहले से ही विवाहित था और मुक्ताबाई उसकी पत्नी है। अनिता ने इस संबंध का विरोध किया तो तीनों के बीच विवाद हो गया।

    पुलिस के मुताबिक, सुदाम ने मुक्ताबाई को 15000 रुपये देकर तलाक ले लिया। इसके बाद मुक्ता अपने गांव चली गई। वहीं सुदाम, अनिता व चार बच्चों के साथ अपने गांव चला गया था। दो बच्चे पहली शादी से थे। लेकिन संबंधों में खराबी आने से परेशान सुदाम ने अनिता व चार बच्चों की हत्या कर दी। निचली अदालत ने सुदाम को हत्या का दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी फांसी की सजा को बरकरार रखा था। इसके बाद सुदाम ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उसकी फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया।

    #National News #Online news Supreme Court
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा, फाल्गुनी पाठक ने रूढ़ियों को तोड़ा
    Next Article भारतीय सेना और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच हुआ करार, जवानों को वेतन की तीन गुना ओवरड्राफ्ट सुविधा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इप्सोवा दिवाली मेले में झूमे बच्चे, गूंजा संगीत और थिरके लोक कलाकार

    October 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    SSP ने तीन पुलिसकर्मी को किया निलंबित, बालू ट्रक से अवैध वसूली करते वायरल हुआ था वीडियो

    October 18, 2025
    जामताड़ा

    आधी रात अचानक स्टेशन मोड़ पहुंचे जामताड़ा एसपी, दे गये सख्त निर्देश

    October 18, 2025
    Latest Posts

    इप्सोवा दिवाली मेले में झूमे बच्चे, गूंजा संगीत और थिरके लोक कलाकार

    October 18, 2025

    SSP ने तीन पुलिसकर्मी को किया निलंबित, बालू ट्रक से अवैध वसूली करते वायरल हुआ था वीडियो

    October 18, 2025

    आधी रात अचानक स्टेशन मोड़ पहुंचे जामताड़ा एसपी, दे गये सख्त निर्देश

    October 18, 2025

    होटल और लॉज में नगर निगम की छापेमारी, पांच प्रतिष्ठानों पर ठोका जुर्माना

    October 17, 2025

    देशी शराब की छापेमारी पर भड़के ग्रामीण, संयुक्त पुलिस टीम पर बोला हमला

    October 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.