Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 1:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»6 लड़कों ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ किया गैंगरेप, शिकंजे में सभी आरोपी
    झारखंड

    6 लड़कों ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ किया गैंगरेप, शिकंजे में सभी आरोपी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला । नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। घटना डुमरी थाना क्षेत्र के उदनी पंचायत अंतर्गत स्थित एक गांव की है। आरोप है कि कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करने वाली कक्षा नौवीं की छात्रा से गांव के 6 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार शाम वारदात को अंजाम दिया गया। बुधवार को पीड़िता ने इस मामले में पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई।

    इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों में से 5 को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है पीड़िता की उम्र 16 वर्ष है। बच्ची के माता-पिता तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं। लड़की आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करती थी। कोरोना संक्रमण के कारण विद्यालय बंद होने पर लड़की अपने बड़े पिता के घर आई हुई थी। सोमवार को वह अपनी एक सहेली और रिश्तेदार के साथ लातेहार जिले में स्थित सुगा बांध देखने गई थी।

    रिश्तेदार युवक छात्रा को घर पर पहुंचाकर वापस वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने संबंधित युवक को रास्ते में रोक लिया। युवक के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल ले लिया। युवक के जाने के कुछ देर बाद लड़की के मोबाइल पर नए नंबर से फोन आया। इसमें रिश्तेदार ने कहा कि मेरी बाइक रास्ते में खराब हो गई है। लड़की को मदद के लिए जंगल के पास आने को कहा। लड़की जब अपने रिश्तेदार से मिलने गई तो उसे पूरी कहानी पता चली। लड़की जब वापस घर लौटने लगी तो गांव के युवकों ने उसे घेर लिया। सभी आरोपियों ने बारी-बारी से बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

    घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमक दी। पीड़िता ने डर के मारे किसी को इस बारे मे नहीं बताया। बुधवार को यह बात खुल गई। लड़की ने अपने एक करीबी को पूरी कहानी बयां की। बुधवार को सुबह डुमरी थाना को घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद SDPO सिरिल मरांडी के नेतृत्व में डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। घटनास्थल की जांच की गई। लड़की के बयान पर 5 युवकों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरा प्रकरण स्पष्ट हो सकेगा।

    Rape
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराबी पिता की हैवानियत, नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मां ने थाना में शिकायत दर्ज कराई
    Next Article छापेमारी के दौरान ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार, 5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ा में दो साइबर ठग गिरफ्तार, गेमिंग एप के नाम पर लोगों को लगाते थे चूना

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का निर्देश

    May 13, 2026
    कोर्ट की खबरें

    अवैध वाहन नीलामी मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- समाधान में इतनी देरी क्यों

    May 13, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में दो साइबर ठग गिरफ्तार, गेमिंग एप के नाम पर लोगों को लगाते थे चूना

    May 13, 2026

    पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का निर्देश

    May 13, 2026

    अवैध वाहन नीलामी मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- समाधान में इतनी देरी क्यों

    May 13, 2026

    रेलवे ट्रैक सेंसर चोरी कांड : तालाब से निकली लाखों की रेल संपत्ति, मुख्य आरोपी फरार

    May 13, 2026

    नामकुम जमीन घोटाले की जांच तेज, हाईकोर्ट के आदेश के बाद ACB की एंट्री

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.