Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 5:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोली लगने से गिरिडीह पुलिस का एक आरक्षी घायल, जवान को इलाज के लिए नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया
    झारखंड

    गोली लगने से गिरिडीह पुलिस का एक आरक्षी घायल, जवान को इलाज के लिए नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: गोली लगने से गिरिडीह पुलिस का एक आरक्षी घायल हो गया. घायल आरक्षी का नाम अजय कुमार यादव. अजय गिरिडीह पुलिस लाइन में पदस्थापित है. घायल जवान को इलाज के लिए नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. यहां पर दो डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया जिसके बाद पैर में लगी गोली को निकाल दिया गया.

    वहीं, जवान के घायल होने की सूचना पर एसपी अमित रेणू भी अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने जवान का हाल जाना. डॉक्टर से भी बात की. जब डॉक्टर ने बताया कि खतरा की बात नहीं तब जाकर एसपी अस्पताल से निकले. इनके अलावा एएसपी हारिस बिन जमा, डीएसपी मुख्यालय संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी भी पहुंचे. पूरी घटना की जानकारी ली.

    गलती से दब गया ट्रिगर 

    घायल से मिलने के बाद मुख्यालय डीएसपी संजय राणा ने बताया कि बगोदर थाना पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा बरामद किया था जिसका कांड संख्या 231/21 है. उस कट्टे को जांच के लिए लेकर मंगलवार को बगोदर थाना का एक अधिकारी पुलिस लाइन आया था. कट्टा को लेकर बगोदर थाना का अधिकारी सार्जेंट मेजर के पास पहुंचा.

    मेजर ने अपने मुंशी को निर्देश दिया कि इस कट्टा को रखना है जिसे कल जांचा जाएगा. मुंशी कट्टा को लेकर सम्बंधित स्थान पर रखने जा रहा था इसी दौरान ट्रिगर दब गया और गोली जमीन से टकरा कर अजय के पैर में जा लगी. बताया कि अजय के पैर में लगी गोली निकाल दी गई है और वह खतरे से बाहर है. बताया कि अजय देवरी थाना इलाके के चतरो का रहनेवाला है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेमी जोड़े ने क साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, स्कूल टाइम से ही दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग
    Next Article प्रतिबंधित नक्सली संगठन TPC के तीन नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    20 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 18, 2025
    झारखंड

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025
    झारखंड

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025
    Latest Posts

    20 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 18, 2025

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025

    चतरा में अफीम तस्करों को तगड़ा झटका, माल के साथ एक गिरफ्तार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.