Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»प्रतिबंधित नक्सली संगठन TPC के तीन नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद
    झारखंड

    प्रतिबंधित नक्सली संगठन TPC के तीन नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टीपीसी के 3 नक्सलियों को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. जिनमें एक सब जोनल कमांडर भी शामिल है. हजारीबाग पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में यह सफलता मिली है. हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कटकमसांडी थाना इलाके के बहिमर वन क्षेत्र से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के तीन सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

    पुलिस को सूचना मिली थी कि 7 से 8 की संख्या में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के सदस्य हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर जमा हुए हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जब घेराबंदी की तो कुछ लोग भागने लगे. इस दौरान तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा. जिनसे गहन पूछताछ की गई तो पता चला कि वे सभी टीपीसी के सदस्य हैं.

    उन्होंने जानकारी दी कि टीपीसी के हाईकमान के निर्देश पर सब जोनल कमांडर सरयू अगेरिया उर्फ कपिल जी के नेतृत्व में कटकमदाग रेलवे साइडिंग में वारदात को अंजाम देने जमा हुए थे. जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमे सरयू अगेरिया उर्फ सरयू अग्रवाल उर्फ कपिल जी, राजीव गंझू और बबलू गंझू शामिल हैं. सभी चतरा के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं. इनके पास से एक देसी कारबाइन, एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, एक देस कट्टा, 29 जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन जब्त किया गया है.

    सब जोनल कमांडर सरयू अगेरिया उर्फ कपिल जी ने हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ और पलामू जिले में कई वारदातों को अंजाम दिया गया है. उसके खिलाफ कटकमसांडी, चंदवारा, डोमचांच, गिद्धौर, सिमरिया, कटकमसाडी थाना में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार इसकी गिरफ्तारी से अपराध का ग्राफ गिरेगा. पुलिस को उम्मीद है कि तीनों टीपीसी नक्सलियों से पूछताछ के दौरान और भी कई अहम जानकारी मिल सकती है.

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोली लगने से गिरिडीह पुलिस का एक आरक्षी घायल, जवान को इलाज के लिए नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया
    Next Article नगड़ी में आपसी जमीन बटवारा को लेकर महिला की हत्या, दो आरोपी हिरासत में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.