Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एटीएम बंद करवाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, दो मोबाइल, एक एटीएम कार्ड और पांच सिम बरामद
    झारखंड

    एटीएम बंद करवाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, दो मोबाइल, एक एटीएम कार्ड और पांच सिम बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: डिजिटल ट्रांजेक्शन के साथ साथ झारखंड में साइबर ठगी बहुत तेजी से बढ़ा है. लोग अब जेब में पैसे रखना करीब करीब भूल गए हैं. क्योंकि छोटे से छोटे ट्रांजेक्शन भी मोबाइल के जरिए हो जाता है. सुविधा बढ़ी है तो साइबर अपराधी भी सक्रिय हुए हैं. 20 दिसंबर 2021 को साइबर अपराधियों ने रांची स्थित हरमू हाउसिंग कालोनी निवासी डॉ प्रभात कुमार गुप्ता को ठगी का शिकार बना लिया था.

    डॉ प्रभात कुमार का एटीएम कार्ड खो गया था. उन्होंने कार्ड को बंद कराने के लिए गूगल सर्च इंजन पर जाकर एसबीआई कस्टर केयर का नंबर ढूंढा. उन्होंने संबंधित नंबर पर कॉल कर अपनी परेशानी बतायी. लेकिन डॉ प्रभात को नहीं मालूम था कि वह जिस नंबर पर अपनी परेशानी साझा कर रहे हैं. वह साइबर अपराधियों की है. अपराधियों ने मौका नहीं जाने दिया. फौरन , डॉ प्रभात को स्क्रीन शेयरिंग एपलिकेशन यानी एनि डेस्क एप डाउनलोड करवाकर उनके खाते से 5 लाख रुपए उड़ा लिए.

    20 दिसंबर को साइबर क्राइम थाना में मामला पहुंचते ही क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आ गयी. पूरी पड़ताल के बाद देवघर में छिपे मुख्य अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा. उसके पास से कांड से संबंधित सामान बरामद किए गये हैं. गिरफ्तार शख्स का नाम राहुल मंडल है. उसकी उम्र महज 22 साल है. उसके पास से दो मोबाइल, एक एटीएम कार्ड और पांच सिम बरामद हुए हैं.

    गिरफ्तार राहुल मंडल एक कुख्यात साइबर अपराधी है. 29 मई 2019 को फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी के आरोप में देवघर की साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उस मामले में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसने रांची के डॉ प्रभात को अपना शिकार बनाया था.

    cyber crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेम प्रसंग में असफल होने पर युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.