Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 1:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर कर्नाटक में फंसे गुमला के 5 श्रमिकों को सकुशल रांची लाया गया
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर कर्नाटक में फंसे गुमला के 5 श्रमिकों को सकुशल रांची लाया गया

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बेहतर काम के झांसे में कर्नाटक गए गुमला के 5 श्रमिक डेढ़ महीने तक बंधक बनकर यातना झेलते रहे. सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक जैसे ही गुमला के 5 मजदूरों के कर्नाटक के होजपेट में फंसे होने की जानकारी मिली तो प्रशासनिक अमलों में हलचल मच गई. जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री सत्यानंद भोक्ता को इन मजदूरों की सकुशल घर वापसी सुनिश्चित कराने को कहा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप एवं मंत्री सत्यानंद भोक्ता के निर्देश पर माइग्रेंट कंट्रोल रूम ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क स्थापित कर इन प्रवासी श्रामिकों की वापसी की प्रक्रिया शुरू की.

    सकुशल रांची पहुंचे सभी श्रामिक

    राज्य सरकार की पहल के बाद शुक्रवार को इन सभी श्रामिकों को कर्नाटक से छुड़ा कर रांची लाया गया. रांची पहुंचने पर इन सभी श्रामिकों की कोरोना जांच करवाई गई. जिसके बाद सभी गुमला जिला प्रशासन की मदद से उनके पैतृक गांव भेजा गया. छुड़ाए गए श्रामिकों में गुमला के कोयंजरा गांव के प्रकाश महतो, पालकोट निवासी संजू महतो, मुरकुंडा के सचिन गोप, राहुल गोप एवं मंगरा खड़िया शामिल हैं.

    मजदूरों ने सुनाई आपबीती

    कर्नाटक के होजपेट से सकुशल रांची पहुंचे मजदूर प्रकाश महतो ने कहा कि एक परिचित के झांसे में बेहतर काम की उम्मीद से हम कर्नाटक गए थे लेकिन वहां हमसे 18-18 घंटे काम करवाया जाता था. डेढ़ महीने से वेतन भी नहीं मिला. खाना भी नहीं मिलता था. ऐसे में काम करने से मना करने पर पिटाई भी की जाती थी.

    हम सभी को सुरक्षित वापिस लाने के लिए हम सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं. एक अन्य श्रमिक ने कहा कि हमें वहां 10-10 घंटे तक पानी में घुस कर मछली निकालना होता था. फिर निकाली गई अन्य मछलियों को छांटना होता था. इस वजह से ठंढ का भी सामना करना पड़ता था. एक वक्त तो ऐसा आ गया था जब हमें लगने लगा था कि शायद अब कभी घर न लौट पाएं, लेकिन सरकार ने हमें बचाया. हम सरकार को बहुत धन्यवाद देते हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाईकोर्ट में सिमडेगा मॉब लिंचिंग मामले में जनहित याचिका दायर, न्याय और सुविधा दिलाने के लिए मांग
    Next Article कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित 200 भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    झारखंड

    आफताब अंसारी मौ’त मामले में मंत्री इरफान अंसारी ने CM हेमंत से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    July 27, 2025
    झारखंड

    राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी पर विधायक रोशन लाल चौधरी का विरोध, कहा – तुष्टीकरण की राजनीति कर रही सरकार

    July 27, 2025
    खूंटी

    खूंटी में बारिश ने फिर बढ़ाई मुश्किलें, कई डायवर्सन और पुल बह गए

    July 27, 2025
    Latest Posts

    मेलबर्न में भारतीय पर हमला, टीनएजर्स ने धारदार हथियार से किया घायल

    July 27, 2025

    आफताब अंसारी मौ’त मामले में मंत्री इरफान अंसारी ने CM हेमंत से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    July 27, 2025

    राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी पर विधायक रोशन लाल चौधरी का विरोध, कहा – तुष्टीकरण की राजनीति कर रही सरकार

    July 27, 2025

    SIR के विरोध पर बोले जीतन राम मांझी- विपक्षी पार्टियां चाहती है कि मृत्यु लोक से आकर वोट करें मृतक

    July 27, 2025

    खूंटी में बारिश ने फिर बढ़ाई मुश्किलें, कई डायवर्सन और पुल बह गए

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.