Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»फिलाडेल्फिया में मकान में लगी आग में आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत
    Uncategorized

    फिलाडेल्फिया में मकान में लगी आग में आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    फिलाडेल्फिया: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दो मंजिला मकान में लगी आग में आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई. दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

    अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को अस्पताल भेजा गया है और अन्य पीड़ितों की तलाश की जा रही है. अधिकारियों ने घटना में और अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जतायी है. इस मकान में 26 लोग रहते थे.

    दमकल अधिकारियों ने बताया कि प्रतीत होता है कि मकान में आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म काम नहीं कर रहा था. बुधवार तड़के लगी आग का कारण भी ज्ञात नहीं है लेकिन यह शहर में हुआ अब तक का सबसे बड़ा हादसा है जिसमें आग लगने की वजह से इतने अधिक लोगों की जान गई है.

    अधिकारियों ने घटना में मारे गए लोगों के नाम, उम्र की जानकारी नहीं दी है. आग सुबह साढ़े छह बजे से पहले लगी थी. कम से कम आठ लोग आग से बच निकलने में सफल रहे. परिवार के लोगों ने फेसबुक पर दो पीड़ितों की पहचान की है. दोनों बहनें हैं – रोजली मैकडोनल्ड (33) और वर्जीनिया थॉमस (30). दोनों के कई बच्चे हैं हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आग लगने की घटना के वक्त वहां कितने बच्चे मौजूद थे या उनके कितने बच्चों की मौत हुई.

    घटना फेयरमाउंट इलाके में हुई है जो शहर के उत्तर पश्चिम में स्थित है. यहां फिलाडेल्फिया म्युजियम ऑफ आर्ट भी स्थिति है. अधिकारियों ने घटना स्थल के पास दिन में संवाददाता सम्मेलन भी किया.

    प्रथम दमकल उपायुक्त क्रेग मर्फी ने कहा, ‘‘यह अब तक का सबसे भीषण हादसा है. मैंने अपने जीवन में अब तक ऐसा हादसा नहीं देखा था.’’ शहर के महापौर जिम केनी ने कहा, ‘‘घटना में इतने सारे बच्चों की जान जाना दुखद है.

    राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन का इस जगह से गहरा नाता रहा है. जिल बाइडन ने घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘फिलाडेल्फिया में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.

    दमकल अधिकारियों ने इससे पहले बताया था कि घटना में 13 लोगों की मौत हुई है जिनमें सात बच्चे हैं लेकिन बाद में बुधवार शाम उन्होंने बताया कि मरने वालों में आठ बच्चे और चार वयस्क हैं. दमकल अधिकारी मकान से एक बच्चे को बचाने में सफल रहे लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, बैंक मैनेजर बनकर लोगों को करते थे कॉल
    Next Article कोविड केयर अस्पताल से दो कोरोना संक्रमित मरीजों ने छत से लगाई छलांग, एक भागने में कामयाब, दूसरे मरीज का पैर फ्रैक्चर

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.