Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर रांची के थानों में आइसोलेशन वार्ड, SSP ने जारी की गाइडलाइन
    झारखंड

    कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर रांची के थानों में आइसोलेशन वार्ड, SSP ने जारी की गाइडलाइन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कोविड-19 के संभावित खतरे को देखते हुए राजधानी रांची के थानों में आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है. इस आइसोलेशन वार्ड में वैसे अपराधियों को रखा जाएगा जो तुरंत गिरफ्तार करके लाए जाते हैं. जेल जाने से पहले सभी तरह के आरोपितों को अब आइसोलेशन वार्ड में ही रखा जाएगा.

    राजधानी रांची में कोविड संक्रमण बेहद तेज गति से फैल रहा है. हर दिन राजधानी में 400 से 500 की संख्या में संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं. ऐसे में रांची पुलिस को फ्रंट पर रहकर काम करना पड़ रहा है. कानून व्यवस्था संभालने से लेकर कोविड-19 के गाइडलाइंस का पालन करवाने के लिए भी लगातार पुलिस को जूझना पड़ रहा है. ऐसे में पुलिस कर्मियों के बीच संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है. इसे देखते हुए अब रांची के थानों में आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है.

    इस आइसोलेशन वार्ड में पकड़े गए आरोपितों को रखा जाएगा. अगर कोई अपराधी पकड़ा जाता है तो जब तक उसका कोविड टेस्ट ना करवा लिया जाए तब तक वह कड़ी सुरक्षा के बीच आइसोलेशन वार्ड में ही रहेगा. जब उसकी कोविड रिपोर्ट सामान्य आएगी, तभी उसे जेल भेजा जाएगा. रांची के सभी थानों में यह व्यवस्था मंगलवार से शुरू कर दी गई है.

    झारखंड पुलिस पर कोविड संक्रमण कहर बनकर टूट रहा है. केवल तीन दिनों के भीतर राजधानी रांची में ही 50 से अधिक पुलिस वाले संक्रमित पाए गए हैं. ऐसे में पुलिस वालों को संक्रमण से बचाने के लिए थानों में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है.

    वहीं, दूसरी तरफ पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए थाना भवन में हर किसी का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है. अब थाना कैंपस के भीतर सामाजिक दूरी का पालन करवाने में पुलिस कर्मियों को लगाया गया है, जो आम लोगों की फरियाद सुन रहे हैं.

    पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने की दी गई है हिदायत

    रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि राजधानी रांची में कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों को कोविड-19 नियमों का पालन करने को कहा गया है. उन्हें हिदायत दी गई है कि वे मास्क पहनकर काम करें. थाना स्तर पर आइसोलेशन वार्ड खोले जा रहे हैं जिनमें पकड़े गए आरोपीतों को रखा जाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए हमले में शहीद हुए जवानो को दी गई अंतिम सलामी, DGP नीरज सिन्हा सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद
    Next Article सुपौल में वार्ड पार्षद के 2 बेटों की हत्या, कोसी नदी में मिली दोनों भाइयों की लाश

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025
    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    Latest Posts

    बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन आज से

    June 18, 2025

    लखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    June 18, 2025

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.