Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार के दो साल पूरे, रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा भव्य कार्यक्रम, जानिए कौन-कौन होंगे शामिल
    झारखंड

    हेमंत सरकार के दो साल पूरे, रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा भव्य कार्यक्रम, जानिए कौन-कौन होंगे शामिल

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: हेमंत सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर आज रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. मोरहाबादी मैदान में होने वाले मुख्य आयोजन पर पूरे राज्य की नजर है.

    राज्यपाल रमेश बैस होंगे मुख्य अतिथि

    हेमंत सरकार के दो साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3,195 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. साथ ही ट्रैफिक जाम से बेहाल रांची को गति देने के लिए कांटाटोली फ्लाईओवर और ट्रांसपोर्ट नगर का भी शिलान्यास करेंगे. बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस शिरकत करेंगे. उनके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और पूर्व गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह शामिल होंगे.

    वहीं, सम्मानित अतिथि के रूप में मंत्री आलमगीर आलम.मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मेयर आशा लकड़ा, सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, विधायक सुदेश महतो, विधायक बंधु तिर्की, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक विकास कुमार मुंडा, विधायक समरी लाल और विधायक राजेश कच्छप आमंत्रित हैं. अपराह्न 12 बजे कार्यक्रम शुरू होगा. राज्यपाल और मुख्यमंत्री कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही परिसंपत्ति और नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल का अभिभाषण होगा.

    2 साल विकास के, हेमंत संग विश्वास के स्लोगन

    हेमंत सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल पर होनेवाले कार्यक्रम का स्लोगन 2 साल विकास के, हेमंत संग विश्वास के दिया गया है. मोरहाबादी मैदान में आज 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी करने का दावा करते हुए रांची डीसी छवि रंजन ने कहा है कि इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में राज्यपाल रमेश बैस रहेंगे.

    कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम स्थल में लगभग 5 हजार लोगों के बैठने की मुकम्मल व्यवस्था की गई है. इस समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से लाभुक एवं आगंतुक उपस्थित होंगे. राज्य स्तरीय समारोह से सभी जिले एलइडी स्क्रीन्स के माध्यम से ऑनलाइन जुड़े रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा पत्रकार बीमा योजना, कृषि पाठशाला सहित कई योजना की शुरुआत होगी और परिसंपत्ति के अलावे नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘मैन बुकर प्राइज़’ से सम्मानित लेखिका केरी हुल्मे का निधन
    Next Article हेमंत सरकार के दो सालः स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा- हमने पटरी पर लाई व्यवस्था

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.