Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में वैक्सीनेशन के लिए आए सीओ को ग्रामीणों ने पीटा, हाथ में गंभीर चोट आई
    झारखंड

    गिरिडीह में वैक्सीनेशन के लिए आए सीओ को ग्रामीणों ने पीटा, हाथ में गंभीर चोट आई

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीहः बेंगाबाद ब्लॉक के महुआर पंचायत स्थित महुआर गांव में रविवार को वैक्सीनेशन के लिए आए सीओ को ग्रामीणों ने पीटा. बेंगाबाद सीओ को ग्रामीणों ने मारा है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सीओ पर रॉड से हमला किया. जिसमें सीओ के हाथ में गंभीर चोट आई है. इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

    कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का काम पूरे देश में युद्ध स्तर पर चल रहा है. सरकार के निर्देशानुसार देश में प्रखंड स्तर के पदाधिकारी कोविड वैक्सीनेशन में अपना दायित्व निभा रहे हैं. इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनशन कार्य में कर्मियों को कई तरह की बाधाओं और विरोध का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा ही मामला बेंगाबाद ब्लॉक में सामने आया है. यहां वैक्सीनेशन को लेकर मारपीट हुई है. जिसमें कोरोना वैक्सीन को लेकर सीओ से ग्रामीणों ने मारपीट की है.

    सीओ पर हुआ हमला
    गिरिडीह में वैक्सीनेशन को लेकर मारपीट हुई जिसमें बेंगाबाद सीओ को ग्रामीणों ने मारा है. मामला बेंगाबाद प्रखंड का है, जहां वैक्सीनशन कराने गए सीओ के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी, मारपीट की घटना में अधिकारी को गंभीर चोट पहुंची है. प्रखंड के महुआर पंचायत स्थित महुआर गांव में रविवार को वैक्सीनशन का कार्य किया जा रहा था. स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बेंगाबाद सीओ कृष्ण कुमार मरांडा खुद वैक्सीनशन का कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे और लोगों वैक्सीनशन के प्रति जागरूक कर रहे थे.

    इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति की अंचलाधिकारी से तूतू-मैंमैं हो गयी. जिसके बाद आरोपी व्यक्ति सीओ से उलझ गया और उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गया. घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी ने सीओ पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिस कारण सीओ का हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट पहुंची है. मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य ग्रामीणों के सहयोग से अंचलाधिकारी को बचाया गया. मारपीट का आरोप स्थानीय रामचंद्र ठाकुर एवं उनके परिवार के सदस्यों पर लगा है.

    सूचना मिलते पहुंची अधिकारियों की टीम
    गिरिडीह में सीओ की पिटाई हुई, इस मामले की सूचना मिलते ही बेंगाबाद बीडीओ मो. कय्यूम अंसारी, थाना प्रभारी कमलेश पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सीओ कृष्ण कुमार मरांडी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. इस दौरान मौके पर से एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. फिलहाल अंचलाधिकारी का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है.

    वैक्सीन लेने से इनकार कर रहे व्यक्ति ने किया हमला
    इस बाबत बेंगाबाद सीओ कृष्ण कुमार मरांडी ने बताया कि महुआर पंचायत में वैक्सीनशन कैंप का आयोजन किया गया था. कैंप के अलावा डोर टू डोर वैक्सीनशन का काम किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि बिना वैक्सीन लिए गए लोगों को चिन्हित कर उन्हें वैक्सीन देने का कार्य किया जा रहा था. इसी क्रम में रामचंद्र ठाकुर नाम के व्यक्ति ने वैक्सीन लेने से इनकार किया. जिसको समझाया जा रहा था कि अचानक वह सीओ के साथ उलझ गया और उनपर हमला कर दिया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में रेल लाइन दुरुस्त करने का काम जारी, यातायात प्रभावित
    Next Article 27 दिसंबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.