Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 5:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कश्मीर पर सच्चा इतिहास लिखा जाए, अबतक गलतियों पर पर्दा डाला गया : अमित शाह
    देश

    कश्मीर पर सच्चा इतिहास लिखा जाए, अबतक गलतियों पर पर्दा डाला गया : अमित शाह

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा पर लोगों को संबोधित किया। शाह ने अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा कि इसे लेकर कई गलतफहमियां थी। कश्मीर को लेकर कभी सच नहीं बताया गया।
    शाह ने कहा, ‘बहुत सारी भ्रांतियां और गलतफहमियां अनुच्छेद 370 और कश्मीर के बारे में आज भी फैली हुई हैं, उनका स्पष्ट होना जरूरी है। जितना स्पष्ट कश्मीर की जनता के सामने होना जरूरी है उतना स्पष्ट भारत की जनता में भी होना जरुरी है।’

    उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले जब देश आजाद होता है तो उसके सामने सुरक्षा का प्रश्न, संविधान बनाने का प्रश्न ऐसे कई प्रकार के प्रश्न होते हैं। पर हमारे सामने 630 रियासतों को एक करने का प्रश्न आ गया।’
    सरदार पटेल को प्रणाम करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि 630 अलग-अलग राज्य एक खंड के अंदर समाहित करना और अखंड भारत बनाना ये हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती का काम था। आज मैं आदर के साथ देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को प्रणाम करके ये बात कहना चाहता हूं कि वो न होते तो ये काम कभी न होता।

    शाह ने कहा, ‘सरदार पटेल की ही दृढ़ता का परिणाम था कि 630 रियासतें आज एक देश के रूप में दुनिया के अंदर अस्तित्व रखती है। 630 रियासतों को एक करने में कोई दिक्कत नहीं आई लेकिन जम्मू-कश्मीर को अटूट रूप से अखंड रूप से एक करने में 5 अगस्त, 2019 तक का समय लग गया।’

    उन्होंने अनुच्छेद 370 पर कहा कि जो लोग हम पर आरोप लगाते हैं कि ये राजनीतिक स्टैंड है उनको मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ये हमारा स्टैंड तब से है जब से मेरी पार्टी बनी। ये हमारी मान्यता है कि जब अनुच्छेद 370 था, तब देश की एकता और अखंडता के लिए ठीक नहीं था। हम सिर्फ बोलते नहीं है हमनें इसके खिलाफ बार-बार आंदोलन किए, जब तक 370 हटी तब तक 11 अलग-अलग आंदोलन हुए जिसमें मास मोबिलाइजेशन भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों ने किया था।

    #Online news Amit shah Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, अबतक 17 लोगों की मौत, जाने पूरी रिपोर्ट
    Next Article गायक रोहन पाठक की “सुना है तुमने अभी फिर मेरा नाम लिया” यूट्यूब पर रिलीज़

    Related Posts

    देश

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में खराबी… देखें VIDEO

    June 17, 2025
    Latest Posts

    ईसाई बन चुके नेताओं को एसटी के लाभ से वंचित करे झामुमो : बिर सिंह बिरुली

    June 17, 2025

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को 1 करोड़ 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

    June 17, 2025

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 कुख्यात अपराधी चिन्हित, 20 गिरोह के 164 सहयोगियों पर निगरानी

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.