Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, अबतक 17 लोगों की मौत, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, अबतक 17 लोगों की मौत, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    भागलपुर : बिहार में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। पटना समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश और बाढ़ से राज्य में अबतक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। भागलपुर में भारी बारिश के बाद दीवार गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर पटना के खगौल में एक ऑटो पर पुराना पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।
    मालूम हो कि पूरे बिहार में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है और भारतीय मौसम विभाग ने पटना और भागलपुर समेत 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर रखा है।

    भागलपुर शहर के हनुमान घाट, मायागंज और महाराज घाट में ये घटनाएं हुईं। भारी बारिश के बाद दीवारें गिर गईं, जिसमें लोग दब गए और उनकी मौत हो गई। वहीं, पटना के खगौल में भारी बारिश के बाद सवारियों से भरे ऑटो पर एक पुराना और विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे ऑटो में लोग दबे रह गए। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

    पटना के खगौल थाना क्षेत्र में दानापुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास भारी बारिश के बीच सड़क के किनारे एक पेड़ ऑटो रिक्शा पर अचानक गिर गया, जिसके चलते ऑटो रिक्शा पर सवार डेढ़ साल की एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गई।
    खगौल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर पटना के पंडारक थाना क्षेत्र में एक पेड़ गिरने से सड़क यातायात बाधित हो गया। पेड़ को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
    भागलपुर में तीन घटनाओं से सहमे लोग
    भागलपुर में दीवार गिरने की एक के बाद एक लगातार तीन घटनाओं से लोग दहशत में हैं। शहर में कई जगहों पर पुरानी इमारते हैं, जो कि जर्जर अवस्था में हैं। इन घटनाओं के बाद लोग डरे-सहमे हैं।
    पहली घटना: हनुमान घाट में तीन लोगो की मौत
    भारी बारिश के बीच शहर के हनुमान घाट इलाके में एक पुरानी दीवार गिर गई, जिसमें तीन लोग दब गए। मरने वालों में भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक निवासी 38 वर्षीय पेंट व्यवसायी विवेक प्रकाश और उनके कर्मचारी संत नगर कॉलोनी, बरारी निवासी 24 वर्षीय विकास चंद्र दास की मौत हो गई। इन दोनों के अलावा शहर के भावना होटल के कर्मी 50 वर्षीय विकास चंद्र दास की भी मौत हो गई। विकास रिफ्यूजी कॉलोनी के रहनेवाले थे।

    दूसरी घटना: मायागंज झोपड़पट्टी में बुजुर्ग पर गिरी दीवार दीवार गिरने की दूसरी घटना मायागंज झोपड़पट्टी में हुई। यहां जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पास स्थित सुंदरवन की पिछली दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दब कर 70 वर्षीय बुजुर्ग शुक्र दास की मौत हो गई।

    तीसरी घटना: एक बच्ची समेत दो की मौत
    शहर के महाराज घाट में दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो की मौत हो गई। यहां बुनिल वर्मा के घर की दीवार गिर गई। इस घटना में मरने वालों में बड़ी खंजरपुर, दुर्गा स्थान निवासी 45 वर्षीय अनिल शर्मा और मजदूर शिव ठाकुर की 10 वर्षीया बेटी सलोनी कुमारी उर्फ सल्लो की मौत हो गई।

    #Bihar News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप वन) में सैनिक सम्मान के साथ कलश की स्थापना, 70 कलश पर अखंड दीप रहेगा प्रज्ज्वलित
    Next Article कश्मीर पर सच्चा इतिहास लिखा जाए, अबतक गलतियों पर पर्दा डाला गया : अमित शाह

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.