Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 12:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में झपट्‌टामार गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा
    झारखंड

    जमशेदपुर में झपट्‌टामार गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम : जमशेदपुर में बढ़ रही छिनतई व झपट्‌टामारी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। टेल्को थाना अंतर्गत टाटा मोटर्स अस्पताल के पास 1 व्यक्ति से मोबाइल और रुपए की छिनतई करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक सिदगोड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस की ओर ने बताया जा रहा है कि दोनों युवक नाबालिग हो सकते हैं।

    पुलिस की जांच में पता चला कि 3 युवकों ने साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। तीसरे युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। पकड़े गए दोनों युवक नाबालिग लग रहे हैं। पुलिस की ओर से इनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। युवकों की निशानदेही पर इनके पास से 6 मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।

    पुलिस को बताया गया कि इन युवकों ने साथ मिलकर ऐसे कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वर्तमान में इन दोनों की गिरफ्तारी गत 18 दिसंबर को टाटा मोटर्स अस्पताल के पास की गई वारदात के आधार पर की गई है। पुलिस की आगे की जांच में कुछ नए तथ्य सामने आ सकते हैं।

    15 से 18 वर्ष के बीच हो सकती है उम्र
    पुलिस का अनुमान है कि पकड़े गए दोनों अपराधियों की उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच हो सकती है। यह सभी नशे व जेब खर्च के लिए झपट्‌टामारी का धंधा कर रहे थे। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए पूरा जाल तैयार किया। इनकी सक्रियता के बारे में पुख्ता सूचना मिलने के बाद अलग-अलग ठिकानों पर छापे मारकर इन्हें पकड़ा गया।

    Arrest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा में तेज रफ्तार स्कॉपियो हुई अनियंत्रित, एक युवक की मौत
    Next Article पलामू में प्रतिबंधित संगठन TPC के नाम पर 2 क्रशर प्लांट में तोड़फोड़, कार व मशीन क्षतिग्रस्त

    Related Posts

    जामताड़ा

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025
    जामताड़ा

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    Latest Posts

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.