Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में ग्रामीणों ने चोर को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, घायल अवस्था में पुलिस को सौंपा
    झारखंड

    गिरिडीह में ग्रामीणों ने चोर को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, घायल अवस्था में पुलिस को सौंपा

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: मुफस्सिल थाना इलाके के डुमरियाटांड में ग्रामीणों ने चोर को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा है. जिस आरोपी की पिटाई की गई वह मुफस्सिल थाना इलाके के सिमरिया का रहनेवाला बिनोद पासी है. ग्रामीणों का कहना है कि वह चोरी की वारदात को अंजाम दे कर घर से बाहर निकल रहा था इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया. जानकारी के अनुसार, डुमरियाटांड निवासी देवेन्द्र मंडल, महेंद्र मंडल और धनेश्वर मंडल शादी समारोह में भाग लेने गए थे और घर बंद था.

    इस बीच चोरों ने बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. अभी चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर घर से बाहर निकल ही रहे थे तभी देवेंद्र मंडल के बेटे मौके पर पहुंच गए. उन्होंने अपने घर से अनजान व्यक्ति को बाहर निकलता देख शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए. लोगों ने भाग रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया. पूछताछ की गई तो यह साफ हुआ कि उस व्यक्ति ने अपने तीन साथियों के साथ घर में चोरी की है. घर से 40 हजार नगदी समेत अन्य सामान की चोरी की गई है. ऐसे में लोग नाराज हो गए और उसे खंभे से बांध कर पीटने लगे.

    आरोपी ने बताया अपने साथियों का नाम 

    पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम बिनोद पासी बताया. इसके अलावा उसने ये भी बताया कि उसके साथ टोको धर्मपुर का मंजूर मियां और एक अन्य व्यक्ति भी चोरी करने घर में घुसा था. उसने ये भी बताया कि मंजूर को ही पता था कि घर में कोई नहीं है. हालांकि इससे पहले बिनोद खुद को बेकसूर बता रहा था.

    पुलिस ने किया गिरफ्तार
    मामले की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को मिली जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का इलाज कराया गया. वहीं चोरी करनेवाले अन्य दो व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है.

    चोरी की आरोप में की जा चुकी है एक की हत्या
    इससे पहले पिछले दिनों बगोदर में चोरी के आरोप में एक दलित युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद चोरी की आरोपी की पिटाई का यह दूसरा मामला है. जानकारों का कहना है कि लोग छोटी छोटी बात पर कानून हाथ में ले रहे हैं. इधर पुलिस ने लोगों से कानून को हाथ में नहीं लेने की अपील की.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 दिसंबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article जामताड़ा में स्कूटी व बाइक की टक्कर, चार की मौत, एक की हालत गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.