Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में फरोगे उर्दू तहरीक की ओर से संगोष्ठी का आयोजन, संगोष्ठी में वक्फ बोर्ड और मदरसा बोर्ड आदि के गठन की मांग
    झारखंड

    गिरिडीह में फरोगे उर्दू तहरीक की ओर से संगोष्ठी का आयोजन, संगोष्ठी में वक्फ बोर्ड और मदरसा बोर्ड आदि के गठन की मांग

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीहः फरोगे उर्दू तहरीक की ओर से बोडो स्थित एक हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के साथ-साथ सदर विधायक सुदिव्य कुमार और गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद उपस्थित थे. इन नेताओं की उस्थिति में तहरीक संगठन से जुड़े लोगों ने उर्दू अकादमी का गठन, वक्फ बोर्ड और मदरसा बोर्ड आदि के गठन की मांग की.

    इसके साथ ही उर्दू भाषा से जुड़े विभिन्ना मांगों की ज्ञापन जनप्रतिनिधियों को सौंपा. संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा उर्दू भाषा से जुड़े सभी मामले का शीघ्र समाधान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में 20 सूत्री का गठन कर लिया गया है. जिले का बंटवारा किया जा रहा है.

    इस प्रक्रिया को पूरा होने के बाद वक्फ बोर्ड और मदरसा बोर्ड का भी गठन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारे समाज में शिक्षा की कमी है, जिसे बेहतर करना होगा. शिक्षा को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है. वहीं गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार राज्यवासियों के लिए फिक्रमंद है. इस सरकार में उर्दू भाषा और उर्दू भाषियों को भी हक मिलेगा. विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि हिंदी और उर्दू दोनों बहनें हैं. दोनों भाषा के विकास की जरूरत है. हेमंत सरकार दोनों भाषा को बढ़ावा देगी.

    झराखंड छात्र संघ के अध्यक्ष की सरकार से मांग

    झराखंड छात्र संघ के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि 21 वर्ष में राज्य सरकार ने उर्दू भाषा के लिए कोई काम नहीं किया. यही वजह है कि उर्दू अकादमी, मदरसा बोर्ड और वक्फ बोर्ड का गठन अब तक नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार से काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने सरकार से उर्दू भाषा और उर्दू भाषियों को हक दिलाने की दिशा में शीघ्र कदम उठाने की अपील की है. इस मौके पर जैनुल अंसारी, मुफ्ती सईद, नूर अहमद, मो. नसीम, चांद रशीद अंसारी, मो. मुस्तकीम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंडोनेशिया में 7.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
    Next Article नामकुम में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों का हंगामा, अधिकारियों के रवैये से नाराज

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.