Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Jul, 2025 ♦ 11:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची के हज हाउस में मनाया गया 72 वां संविधान दिवस, संविधान की मूल भावना पर हुई चर्चा
    झारखंड

    रांची के हज हाउस में मनाया गया 72 वां संविधान दिवस, संविधान की मूल भावना पर हुई चर्चा

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी के कडरू स्थित हज हाउस में आज इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स, ऑल इंडिया लॉयर्स कॉउंसिल, झारखंड अधिवक्ता मंच और झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 72 वां संविधान दिवस मनाया गया. संविधान दिवस कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और बड़ी संख्या में वरीय अधिवक्ताओं के साथ युवा अधिवक्ता शामिल हुए.

    न्यायिक संस्थाओं की भूमिका अहम

    हज हाउस में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम सह संगोष्ठी में भारत के संविधान की प्रस्तावना और पूरे संविधान की मूल भावना को बरकरार रखने में न्यायिक संस्थाओं और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई. कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि संविधान के अनुरूप लोगों को न्याय दिलाने में आधी भागीदारी अधिवक्ताओं की होती है इसलिए युवा अधिवक्ताओं को ये जानना जरूरी है कि कैसे हमारा संविधान देश की एकता, अखंडता, भाईचारा, सहिष्णुता, सोशल, पॉलिटिकल और इकोनोमिकल जस्टिस की सीख देता है.

    याद आए बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर

    संगोष्ठी के दौरान वरीय अधिवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि हजारों साल तक अलग-अलग स्टेट्स और राजे रजवाड़े में बंटा भारत 1947 मे जब आजाद हुआ उस समय के हमारे नेताओं और संविधान निर्माताओं ने यह प्रयास किया कि कैसे भिन्नता में एकता के बावजूद पूरा भारत एक रहे. वरीय अधिवक्ता राजीव शर्मा ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था हम सब पहले से लेकर अंत तक भारतीय हैं.

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्नाटक राज्य के बच्चों के लिए वहां के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए कुछ रियायत देने के सरकार के फैसले के मामले पर सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान अपनी भावना और फैसले से स्पष्ट कर दिया है कि भारत मे रहने वाला चाहे वह किसी प्रान्त के हो वह भारतीय हैं.

    आज का संगोष्ठी बेहद उपयोगी
    हज हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता भी शामिल हुए थे,उन्होंने संविधान दिवस सह संगोष्ठी कार्यक्रम को बेहद उपयोगी और वरीय अधिवक्ताओं के द्वारा दी गयी जानकारी को इस प्रोफेशन के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि भारत का संविधान सभी भारतीय को बिना किसी भेदभाव के जीने का अधिकार देता है. हज हाउस में मनाए गए संविधान दिवस पर ये संदेश देने की कोशिश की गई कि देश में सबसे ऊपर संविधान है. इसके बाद ही धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं का नंबर आता है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJMM का 12 वें महाधिवेशन की तैयारियां तेज, 18 दिसंबर को तय होगी पार्टी की दिशा
    Next Article गिरिडीह में ऑटो पलटने से मासूम बच्चे की मौत, 2 गंभीर

    Related Posts

    झारखंड

    एम्स के पांचवीं मंजिल से गिरा MBBS छात्र, हालत गंभीर

    July 11, 2025
    झारखंड

    श्रावण मास की पवित्र शुरुआत, देवघर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    July 11, 2025
    झारखंड

    झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

    July 11, 2025
    Latest Posts

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन की मदद से 126 लीटर अवैध शराब जब्त

    July 11, 2025

    भारत में टेस्ला की एंट्री: 15 जुलाई को मुंबई में पहला एक्सपीरियंस सेंटर खुलेगा

    July 11, 2025

    शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    July 11, 2025

    बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, बस से उतारकर 9 यात्रियों को गो’लियों से भूना

    July 11, 2025

    बिहार के ये पांच रूट शिवभक्तों के लिए हैं सबसे उपयुक्त… जानें विस्तृत जानकारी

    July 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.