Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, मांगें न माने जाने पर 29 दिसंबर को झारखंड बंद की चेतावनी
    झारखंड

    रांची में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, मांगें न माने जाने पर 29 दिसंबर को झारखंड बंद की चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अलग-अलग जिलों से सैकड़ों आंदोलनकारी शनिवार को रांची पहुंचे. ये आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास घेरने के इरादे से यहां पहुंचे थे, हालांकि रांची पुलिस ने मोरहाबादी मैदान में ही सभी को रोक दिया. इस पर मोरहाबादी मैदान में पुलिस के सामने आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया. लगभग 3 घंटे तक पुलिस और आंदोलनकारी एक दूसरे के सामने डटे रहे. बाद में रांची डीसी के साथ वार्ता हुई, इसके बाद आंदोलनकारी वापस लौटने को तैयार हुए.

    बता दें कि फिलहाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी में नहीं है. इस बीच यहां पहुंचे आंदोलनकारियों को अधिकारियों ने समझाया कि रांची डीसी को ज्ञापन सौंप दें. अधिकारियों ने तय समय पर मुख्यमंत्री से उनकी बातचीत कराकर समाधान निकलवाने का भरोसा दिया. इस पर आंदोलनकारी रांची डीसी छवि रंजन को मांगपत्र सौंपने और वापस लौटने को तैयार हुए.

    आंदोलनकारियों का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी मांगे नहीं मानी जातीं तो वह 29 दिसंबर को झारखंड बंद का ऐलान करेंगे. झारखंड आंदोलनकारियों का कहना था कि झारखंड आंदोलन के समय सिर्फ जेल जाने वाले ही आंदोलनकारी नहीं थे, बल्कि कई ऐसे लोग थे जो आंदोलन को धार देने में जुटे हुए थे. उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

    इन्होंने झारखंड आंदोलनकारी सूची में इन्हें भी शामिल करने की मांग की. वहीं आंदोलनकारियों की दूसरी प्रमुख मांगों में विशेष भर्ती अभियान चलाकर झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को नौकरी देने, झारखंड के प्रमुख शहरों के चौक चौराहों पर झारखंड आंदोलन के शहीदों की मूर्तियां लगाने और चौक चौराहों का नाम आंदोलनकारियों के नाम पर रखने की मांग शामिल है.

    इसके साथ ही आंदोलनकारियों ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड की कॉलोनियों में मकान आवंटित करने की भी मांग की है. आंदोलनकारियों को राज्य एवं सभी जिलों के परिषदों में निशुल्क रहने की सुविधा प्रदान करने, साथ ही मुफ्त यात्रा पास भी जारी करने की भी मांग की है.


    इनको मिलती है पेंशन

    वर्तमान समय में झारखंड सरकार अलग राज्य के लिए आंदोलन करने वाले ऐसे लोगों को झारखंड आंदोलनकारी पेंशन दे रही है, जो उस दौरान कम से कम तीन महीने जेल में रहे थे. छह माह से ज्यादा समय जेल में रहने वाले आंदोलनकारियों को 5000 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का प्रावधान किया गया है. वहीं छह माह से कम और तीन महीने से ज्यादा दिनों तक जेल में रहने वाले आंदोलनकारियों को 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का प्रावधान है.

    झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा सरकार की इस व्यवस्था को आंदोलनकारियों का अपमान बता रहा है. आंदोलनकारियों की मांग है कि झारखंड आंदोलनकारी पेंशन के लिए जेल जाने की शर्त को खत्म किया जाए.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में युवाओं का आक्रोश, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
    Next Article गिरिडीह में बीजेपी जिला कार्यसमिति प्रशिक्षण शिविर शुरू, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    Latest Posts

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.