Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू में NH 39 पर बाइक से टकराई नीलगाय, मोटरसाइकिल सवार की मौत
    झारखंड

    पलामू में NH 39 पर बाइक से टकराई नीलगाय, मोटरसाइकिल सवार की मौत

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : जिले में विश्रामपुर-रेहला थाना अंतर्गत कधवन ग्राम के टोला पुरनाडीह के समीप NH 39 पथ सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए RIMS रेफर कर दिया गया है। हादसे का शिकार होने वालों की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सिक्की मेराल निवासी अरूण प्रजापति (50) तथा पंचम प्रजापति (20) के रूप में की गई है। दावा किया गया कि दोनों पिता-पुत्र हैं। दोनों इलाज के लिए बाइक से विश्रामपुर जा रहे थे।

    इसी दौरान भलुआनी जंगल से निकलकर सड़क पार कर रहे नीलगाय के झुंड से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार दोनों व्यक्तियों ने हेलमेट पहले हुए थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक का हेलमेट टूट कर सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। दोनों को 25 किलो मीटर दूर MMCH मेदिनीनगर भिजवाया गया। यहां प्रारंभिक इलाज के बाद घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

    पहले भी हो चुका है हादसा
    नीलगाय के साथ बाइक सवार की टक्कर की घटनाएं लगातार हो गई हैं। पिछले 11 अगस्त को वर्तमान घटनास्थल से थोड़ी दूर पर कुंडी गांव के पिता-पुत्र को नीलगाय ने अपना शिकार बनाया था।घटना के बाद जिला परिषद सदस्य विजय रविदास मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वन विभाग की संवेदनहीनता के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। लोगों की जान जा रही है। नीलगाय किसानों की फसल बर्बाद कर रही हैं। इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। दुग्ध शीतक केंद्र के व्यस्थापक प्रमुख इंदल सिंह ने कहा कि नीलगाय की बढ़ती संख्या लोगों के लिए मुसीबत बन रही है।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 20 सूत्री समिति के अध्यक्षों की घोषणा, जानिए किसको मिली किस जिले की जिम्मेवारी
    Next Article अमेरिकी कंपनी में भारतीय मूल के सीईओ ने जूम बैठक में 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.