Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डॉ भीमराव आंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री समेत आला नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
    झारखंड

    डॉ भीमराव आंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री समेत आला नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर (बाबा साहेब अंबडेकर) की आज 65वीं पुण्यतिथि है. उनका निधन 6 दिसंबर सन 1956 को दिल्ली स्थित उनके आवास पर हुआ था. इसे महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है. वो भारतीय बहुज्ञ, विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते थे.

    डॉ भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था. संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अहम योगदान निभाया. बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपने शुरूआती जीवन में काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा. उन्होंने तभी से ठान लिया था कि वो समाज को इस कुरीति से मुक्ति दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे.

    उनकी 65वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है. झारखंड के आला नेताओं ने भी उन्हें ट्विटर के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद निशिकांत दुबे समेत कई मंत्री और आला नेताओं ने बाबा साहब को याद और उनको श्रद्धांजलि दी है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन’.

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘देश के संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन, बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय, एकता और समानता के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उनके कार्य व विचार सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे.’

    वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन.’

    बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने ट्विटर पोस्ट में बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि ‘संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन.’

    बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि ‘भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन.’

    बीजेपी नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक समरसता और न्याय के प्रणेता, महान समाज सुधारक, भारत के प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन.’

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बेअसर रहा ‘जवाद’, आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना
    Next Article बोकारो में मुख्यमंत्री सोरेन ने डालमिया सीमेंट फैक्ट्री की दूसरी यूनिट की आधारशिला रखी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.