Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बेअसर रहा ‘जवाद’, आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना
    झारखंड

    झारखंड में बेअसर रहा ‘जवाद’, आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में तूफान ‘जवाद’ लगभग बेअसर रहा है। दो दिन आंशिक बादल छाए रहने के बाद रविवार को आधी रात के बाद रांची में हल्की बारिश हुई। जबकि सोमवार सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ है और तेज धूप खिली हुई है। वहीं राज्य भर की बात करें तो पिछले 24 घंटे में एक-दो जिलों में बेहद हल्के दर्ज की बारिश दर्ज की गई है।

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मंगलवार से झारखंड का मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात उत्तर पश्चिम और इससे सटे मध्य पश्चिम से शिफ्ट होकर उत्तर और उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। आगे यह कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा।

    सर्द हवाएं राज्य में बढ़ाएगी सर्दी
    उन्होंने बताया कि पूर्वी हवाओं का असर कम हो गया है। दो-तीन दिनों में उत्तर पश्चिम दिशा से सर्द हवाएं चलेंगी जिसकी वजह से ठंड बढ़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का भी असर दिखेगा। तापमान में गिरावट होगी।

    15 डिग्री हुआ झारखंड का न्यूनतम तापमान
    बादल छाने से झारखंड के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का दर्ज किया गया है। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान भी 28.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का ही दर्ज किया गया है।

    कल से 4 डिग्री घट सकता है रांची का तापमान
    रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि बादल छंटने के बाद मंगलवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पूर्वानुमान में बताया गया है कि रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।

    Weather
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुंबई टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया
    Next Article डॉ भीमराव आंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री समेत आला नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.