Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 11:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हाईकोर्ट ने यौन शोषण मामले में प्रदीप यादव की जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईकोर्ट ने यौन शोषण मामले में प्रदीप यादव की जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । यौन शोषण के आरोपों में घिरे विधायक प्रदीप यादव की जमानत पर झारखंड हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। प्रदीप यादव की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। प्रदीप यादव पर अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री के यौन शोषण का आरोप लगा है। वे फिलहाल जेल में हैं।

    बता दें कि झाविमो की महिला नेत्री के यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपित विधायक प्रदीप यादव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट में अग्रि‍म जमानत याचिका दाखिल की थी। हालांकि अग्रिम जमानत नहीं मिलने पर उन्‍होंने निचली अदालत में सरेंडर कर दिया था। पार्टी की एक महिला नेत्री की प्राथमिकी के बाद निचली अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। तब देवघर पुलिस ने प्रदीप यादव को गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की थी।
    18 जून को देवघर कोर्ट ने मामले को लेकर विधायक प्रदीप यादव की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इससे पहले 17 जून को विधायक के अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा था, जिसे सुनने के बाद एडीजे प्रथम ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। जेवीएम के पूर्व महासचिव और पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव पर जेवीएम की महिला नेत्री ने यौन उत्‍पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

    13 जून को प्रदीप यादव ने दर्ज कराया था अपना बयान

    13 जून को प्रदीप यादव ने साइबर थाना में एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव और आइओ संगीता कुमारी के सामने अपना बयान दर्ज करवाया था। पुलिस ने बंद कमरे में उनसे दो घंटे तक पूछताछ की थी। इससे पहले प्रदीप यादव को अपना पक्ष रखने के लिए सात जून तक का समय दिया गया था, लेकिन प्रदीप यादव ने थोड़ा समय मांगा था। इसके बाद उन्हें 13 जून तक का समय दिया गया था।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, प्रकृति की गोद में बसा है हमारा झारखंड
    Next Article ‘यातायात नियम के अनुपालन को अपनी आदत में शामिल करें’

    Related Posts

    झारखंड

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025
    झारखंड

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025
    चतरा

    टंडवा में चुन्द्रु धाम नदी में आई भयावह बाढ़, शिव मंदिर का शिवालय पूरी तरह डूबा

    June 19, 2025
    Latest Posts

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025

    टंडवा में चुन्द्रु धाम नदी में आई भयावह बाढ़, शिव मंदिर का शिवालय पूरी तरह डूबा

    June 19, 2025

    राहुल गांधी को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

    June 19, 2025

    नदी में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौ’त, तीन को बचाया गया

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.