Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IND vs NZ, 1st Test: रहाणे ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी का एलान
    खेल-सिनेमा

    IND vs NZ, 1st Test: रहाणे ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी का एलान

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कानपुर: टी-20 सीरीज में 3-0 से न्यूजीलैंड को हराने के बाद 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जा रहा.

    इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन की वापसी हुई है तो वहीं भारत के 3 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज केएल राहुल, विराट कोहली, रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं है. इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे कप्तान हैं तो चेतेश्वर पुजारा को उपकप्तान बनाया गया है. मुकाबले की शुरुआत में हुए टॉस में रहाणे ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

    टॉस के वक्त रहाणे ने बल्लेबाजी का चुनाव करने के बाद कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे. पिच वाकई अच्छी लग रही है. आमतौर पर यहां बाद में ये धीमी हो जाती है. ये हम सभी के लिए यहां और मुंबई में अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर है. कुछ वरिष्ठ लोग टीम में नहीं है. तो यह युवाओं के लिए एक अवसर है. श्रेयस डेब्यू कर रहे हैं. हम सभी नए कोचिंग स्टाफ के तहत खेलने के लिए उत्साहित हैं. मुझे व्यक्तिगत रूप से राहुल भाई के नेतृत्व में खेलने में मजा आता है. हम 3 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाज के साथ खेलेंगे.

    न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा, “हम भी पहले बल्लेबाजी करते लेकिन अब हम गेंदबाजी कर रहे हैं इसलिए ये महत्वपूर्ण है कि हमें कुछ शुरुआती विकेट मिले. इस चुनौती के लिए हम तैयार हैं. एजाज पटेल और विल सोमरविले ने पहले अच्छा प्रदर्शन किया है. हम दो स्पिनरों, दो पेसरों और एक स्पिनिंग ऑलराउंडर के साथ के साथ खेलेंगे. वहीं रचिन रविंद्र का पदार्पण हो रहा है.”

    टीमें:

    भारत: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (c), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (w), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव

    न्यूजीलैंड: टॉम लैथम, विल यंग, ​​केन विलियमसन (c), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (w), रचिन रवींद्र, टिम साउथी, एजाज पटेल, काइल जैमीसन, विलियम सोमरविले

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांचीः विधायक भानु प्रताप और नवीन जायसवाल सहित 14 पर प्रदर्शन को लेकर नामजद एफआईआर
    Next Article प्रिसं खान की Wasseypur के डान को दी खुली चुनौती, उसके बेटों को कुत्ते की माैत मारने का एलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.