Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 12:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्वच्छ और स्वस्थ हवा के लिए नागरिकों का सामूहिक प्रयास सर्वोपरि, आकर्षक ‘लंग्स बिलबोर्ड डिस्प्ले’ के जरिए शहर में वायु प्रदूषण पर जागरूकता अभियान की शुरुआत
    झारखंड

    स्वच्छ और स्वस्थ हवा के लिए नागरिकों का सामूहिक प्रयास सर्वोपरि, आकर्षक ‘लंग्स बिलबोर्ड डिस्प्ले’ के जरिए शहर में वायु प्रदूषण पर जागरूकता अभियान की शुरुआत

    Team JoharBy Team JoharNovember 24, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। सेंटर फॉर एनवायरमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड), रांची नगर निगम, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में आज शहर के अल्बर्ट एक्का चौक के समीप अनूठे जागरूकता अभियान के तहत एक विशाल कृत्रिम मानव फेफड़े का बिलबोर्ड (लंग्स बिलबोर्ड डिस्प्ले) स्थापित किया गया, जो प्रतीकात्मक रूप से वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभाव को बेहद आकर्षक और प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करता है। इस बिलबोर्ड का अनावरण संयुक्त रूप से श्री वाईके दास (मेंबर सेक्रेटरी, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड), वार्ड पार्षद श्रीमती आशा देवी गुप्ता, वार्ड पार्षद श्रीमती रोशनी खलखो और श्री ज्योति कुमार सिंह (असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर, रांची) के द्वारा किया गया।

    इस बिलबोर्ड में एक हेपा फ़िल्टर और फैन के जरिए प्रतीकात्मक ढंग से साँस लेने को दर्शाया गया है और साथ ही डिजिटल एयर क्वालिटी मॉनिटर लगा है, जो एयर क़्वालिटी इंडेक्स के अनुरूप रियल टाइम डाटा रिकॉर्ड करेगा और रोजाना वायु गुणवत्ता को प्रदर्शित करेगा। वर्तमान में बिलबोर्ड में फेफड़ों का रंग सफेद रखा गया है (स्वस्थ फेफड़ों के प्रतीक के रूप में), जो प्रदूषित हवा के कारण अगले कुछ दिनों या सप्ताह में बदलना शुरू कर देगा और भूरे से अंततः काला हो जाएगा। यह होर्डिंग डिस्प्ले अगले कई दिनों तक लगा रहेगा, क्योंकि इसका व्यापक उद्देश्य वायु प्रदूषण को कम करने में सहयोग देने के लिए नागरिकों और सभी स्टेकहोल्डर्स को सचेत और जागरूक करना है।

    इस अभियान के सन्दर्भ में श्री वाईके दास (मेंबर सेक्रेटरी, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) ने कहा कि “हमें पूरा विश्वास है कि यह अभियान स्वच्छ हवा के लक्ष्य की प्राप्ति में जनभागीदारी को सुनिश्चित करने में अहम् भूमिका निभाएगा और लोगों के सामूहिक प्रयासों को बल देगा। राज्य सरकार ने प्रमुख मुद्दे के रूप में वायु प्रदूषण को कम करने पर प्राथमिकता दी है और बोर्ड इस दिशा में प्रमुख शहरों के लिए क्लीन एयर एक्शन प्लान बनाने से लेकर कई ठोस कदम उठा रहा है। इसी क्रम में अधिक प्रदूषण वाले दिनों में स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के लिए हम हेल्थ एडवायजरी सार्वजनिक करते हैं, ताकि लोगों को स्वच्छ हवा के अभियान के लिए प्रेरित किया जा सके।”

    ज्ञात हो कि झारखंड सरकार और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आठ शहरों – रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, हजारीबाग, रामगढ़, साहिबगंज, दुमका और पाकुड़ के लिए क्लीन एयर एक्शन प्लान तैयार कर रहा हैं, जहां सीड एक नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। 

    इस अभियान की प्रशंसा करते हुए वार्ड 18 की पार्षद श्रीमती आशा देवी गुप्ता ने कहा कि यह पहल वास्तव में आम लोगों को शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बारे में शिक्षित करने का बेहद आकर्षक एवं सराहनीय प्रयास है और हमें इसका समर्थन करना चाहिए। इस पहल की सराहना करते हुए वार्ड 19 की पार्षद श्रीमती रोशनी खलखो ने अपने संबोधन में कहा कि जनहित के ऐसे मुद्दे और अभियान समाधानपरक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल देते हैं, जहां नागरिकों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण होगी।

    इस अवसर पर रांची नगर निगम में अस्सिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर श्री ज्योति कुमार सिंह ने बताया कि “हम शहर में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसी अनुरूप प्रदूषण स्रोतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं। बड़े बदलाव की शुरुआत लोगों के छोटे मगर अहम् प्रयासों से होती है। ऐसे अभियानों और लोगों के सक्रिय सहयोग से स्वच्छ हवा की दिशा में व्यापक बदलाव को संभव बनाया जा सकता है।”

    इस अभियान के व्यापक उद्देश्य के बारे में बताते हुए सीड में सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर सुश्री अंकिता ज्योति ने कहा कि “बढ़ता वायु प्रदूषण स्वास्थ्य संकट का रूप ले रहा है, हालांकि लोगों का एक बड़ा वर्ग अभी भी यह नहीं जानता कि कैसे वाहनों का उत्सर्जन, कंस्ट्रक्शन गतिविधियां एवं सड़क की धूल तथा अन्य प्रदूषक तत्व फेफड़ों को प्रभावित कर रहे हैं।लंग्स बिलबोर्ड अभियान का उद्देश्य खराब वायु गुणवत्ता से पैदा स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सचेत करना है। सीड वैज्ञानिक समाधानों एवं लोगों की आकांक्षाओं को योजना और कार्यान्वयन प्रक्रिया में शामिल करने पर बल देता है और इसी अनुरूप सरकारी एजेंसियों को मदद प्रदान कर रहा है।”

    इस कार्यक्रम में राज्य भर के प्रमुख सिविल सोसाइटी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, डॉक्टरों और नागरिक समूहों के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस आयोजन के एक अभिन्न अंग के रूप में ‘क्लीन एयर इम्प्लीमेंटेशन नेटवर्क (कैन-झारखंड)’ आने वाले दिनों में सिविल सोसाइटी संगठनों, स्कूली बच्चों, युवाओं और महिला समूहों के साथ जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करेगा, जिसके तहत स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों पर जोर दिया जाएगा।

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC पीटी रिजल्ट-2021 धांधली मामले में चेयरमेन अमिताभ चौधरी राजभवन तलब, गड़बड़ी को लेकर हो रही है चर्चा
    Next Article विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो द्वारा झारखंड बहुद्देश्यीय सामाजिक सेवा संस्था की वेबसाइट का विमोचन

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.