Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 3:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में PSI की मौत,सब इंस्पेक्टर मुकेश की हालत गंभीर
    झारखंड

    धनबाद में टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में PSI की मौत,सब इंस्पेक्टर मुकेश की हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : सड़क हादसे में धनबाद के जोरापोखर थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर ( दारोगा) सुमन कुमार सिंह की माैत हो गई है। जबकि दूसरे सब इंस्पेक्टर मुकेश राउत गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल ( SNMMCH) में चल रहा है। दोनों बाइक पर सवार होकर सिंदरी डीएसपी से मिलने जा रहे थे। सुमादडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह लोको बाज़ार रेलवे अस्पताल समीप झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर टैंकर की चपेट में आ गए। माैके पर ही सुमन की माैत हो गई। घायल मुकेश को घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया।

    2018 बैच के दारोगा थे सुमन, अभी नहीं हुई थी शादी

    सड़क हादसे में मृत 30 वर्षीय सुमन कुमार सिंह झारखंड पुलिस के 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। वे मंगलवार को थाने के सहकमी सब इंस्पेक्टर मुकेश राउत के साथ बाइक पर सवार होकर सिंदरी डीएसपी से मिलने जा रहे थे। रास्ते में करीब एक बजे टैंकर ने पाथरडीह मोहन बाजार के पास को राैंद दिया। सुमन की माैके पर ही माैत हो गई। वे अविवाहित थे। उनकी तैनाती प्रशिक्षु दारोगा के रूप में 2019 में धनबाद के जोड़ापोखर थाना में हुई। मूल रूप से बिहार के नालंदा के रहने वाले थे।

    थाना प्रभारी के प्रभार में थे सुमन

    जोड़ापोखर थाना के प्रभारी राजदेव सिंह के पिछ्ले दिनों छुट्टी जाने के बाद सुमन थाना प्रभारी के चार्ज में थे। घटना की जानकारी पाकर सिंदरी के डीएसपी अभिषेक कुमार व अन्य थाना के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद करीब 2:30 बजे समुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा गया। दूसरी तरफ मुकेश का इलाज धनबाद के एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जाती है। 

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड में 2-4 डिग्री तक तापमान में हो सकती है गिरावट, बढ़ेगी कनकनी
    Next Article ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन का JPSC आंदोलनकारी छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज पर कठोर निंदा

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू पहुंचे देवघर, संथाल में पार्टी को करेंगे मजबूत

    September 15, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में BSNL संवेदकों का हंगामा, 25 हजार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की धमकी

    September 15, 2025
    कोडरमा

    जितिया पूजा की तैयारी कर रही तीन बच्चों की मां को लगा करंट, मौके पर तोड़ा दम

    September 15, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू पहुंचे देवघर, संथाल में पार्टी को करेंगे मजबूत

    September 15, 2025

    जमशेदपुर में BSNL संवेदकों का हंगामा, 25 हजार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की धमकी

    September 15, 2025

    UPI के नए नियम आज से लागू, अब एक दिन में 10 लाख तक कर सकेंगे पेमेंट

    September 15, 2025

    जितिया पूजा की तैयारी कर रही तीन बच्चों की मां को लगा करंट, मौके पर तोड़ा दम

    September 15, 2025

    झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से चलते चली गयी ‘झींगुर’ की जान, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.