Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2025 ♦ 12:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ पहुंचे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, कलर प्रेजेंटेशन परेड का खुले जीप से किया निरीक्षण
    झारखंड

    रामगढ़ पहुंचे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, कलर प्रेजेंटेशन परेड का खुले जीप से किया निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । देश के सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत बुधवार की सुबह ठीक 9 बजे सैनिक छावनी स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर स्थित किला हरि ड्रील स्क्वायर पहुंचे। उन्होंने सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर नरेंद्र चराग की अगुवाई में आयोजित कलर प्रेजेंटेशन परेड का खुले जीप से निरीक्षण किया, और परेड की सलामी ली। झमाझम बारिश के बीच सेना प्रमुख विपिन रावत ने सैन्य परंपरा के साथ रेजिमेंट के नए निशान का विधिवत आदान-प्रदान किया। सेना प्रमुख जनरल रावत दो दिनों तक पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में रहेंगे। इस दौरान वे कई सैन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे।
    आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत बुधवार को झारखंड पहुंचे हैं। यहां वे दो दिनों तक सैन्‍य अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वे पंजाब रेजिमेंट के वार्षिक कार्यक्रम में शिरकत करने रामगढ़ जाएंगे। सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत के साथ कई बड़े सैन्‍य अधिकारी भी झारखंड आ रहे हैं। जनरल रावत बुधवार को रामगढ़ में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर को नया झंडा सौंपेंगे। दो दिनों के झारखंड दौरे पर वे सैनिक प्रशिक्षण केंद्र पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित कई सैन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
    सेना प्रमुख के साथ दिल्ली सेना मुख्यालय से कई वरीय सैन्य अधिकारी सहित कर्नल ऑफ द पंजाब रेजिमेंट भी रामगढ़ पहुंच रहे हैं। सेना प्रमुख जनरल रावत बुधवार की सुबह सबसे पहले पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के ऐतिहासिक युद्ध स्मारक में जाकर वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके अलावा सेना प्रमुख पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के प्रशिक्षित जवानों के परेड की सलामी लेंगे। पंजाब रेजिमेंट के नए झंडे का आदान-प्रदान भी करेंगे। पहली बार रामगढ़ पहुंच रहे सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत के स्वागत के लिए पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात नक्सली तेजो मंडल गिरफ्तार, जाने पूरी रिपोर्ट
    Next Article चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा भी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार, नाबालिग समेत 5 को पुलिस ने दबोचा

    May 9, 2025
    क्राइम

    राजधानी में बंद घर से मिला 2.34 करोड़ का डोडा

    May 9, 2025
    जामताड़ा

    कविगुरु रबींद्रनाथ ठाकुर की 164वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

    May 9, 2025
    Latest Posts

    जम्मू एयरपोर्ट के पास पाकिस्तानी ड्रोन ढेर

    May 9, 2025

    जैसलमेर में सेना की छावनी के पास पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया

    May 9, 2025

    भारत ने राजस्थान में मार गिराये पाकिस्तान के कई ड्रोन

    May 9, 2025

    जम्मू कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जगहों पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, सेना ने मार गिराये कई ड्रोन

    May 9, 2025

    नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार, नाबालिग समेत 5 को पुलिस ने दबोचा

    May 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.