Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा 21वीं वर्षगांठ: कई हस्तियों को मिला उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा 21वीं वर्षगांठ: कई हस्तियों को मिला उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा आज अपने स्थापना का 21वां वर्षगांठ मना रहा है. 21वें वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभा परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम के अलावे राज्य सरकार के कई मंत्री शामिल हुए. इस दौरान विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो अतिथियों का स्वागत करते दिखे.

    झारखंड विधानसभा पेपरलेस होगा

    स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने कोरोना काल में सरकार के किए कामों की सराहना की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा को पेपरलेस करने के लिए प्रयास किया जा रहा है. स्पीकर ने कहा कि झारखंड विधानसभा में ऑनलाइन व्यवस्था है. जिसे और सुदृढ करना है. संसदीय गरिमा को बनाने में सदस्यों की भूमिका का सराहना करते हुए स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने विश्रामपुर के बीजेपी विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को उत्कृष्ट विधायक चयनित होने पर खुशी जताते हुए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा में देश में पहली बार छात्र संसद का आयोजन हुआ.

    स्थापना दिवस पर कई हस्तियों को सम्मान

    झाररखंड विधानसभा के 21वें स्थापना दिवस के मौके पर विश्रामपुर से बीजेपी विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के अलावे विधानसभाकर्मियों में संयुक्त सचिव रामनिवास दास, अवर सचिव निलेश रंजन, प्रशाखा पदाधिकारी रौशन कीड़ो, सुभाष कुमार अनुसेवक उमेश कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया.

    सभी को राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावे मनोज कुमार सिंह, निरुपमा कुमारी, संध्या प्रधान, अरविंद राज रजवाड़े, डॉ अनिता शर्मा, सुशील कुमार मरांडी, राज कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार झा, कुंदन झा सहित कई शिक्षकोंं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

    कई वीर शहीदों को भी मिला सम्मान

    इस अवसर पर सुनील लकड़ा सहित कई वीर शहीदों के आश्रितों को भी सम्मानित किया गया.कोरोना टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले तीन जिले पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़ और रांची के उपायुक्त को सम्मानित किया गया. इस मौके पर तीरंदाज कोमालिका पाली, अंकिता, क्रिकेटर इन्द्राणी राय सहित राज्य के कई खिलाड़ी को सम्मानित किया गया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में हाथियों का उत्पात, आधा दर्जन से अधिक मकानों को किया क्षतिग्रस्त; ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर
    Next Article इनामी नक्सली प्रशांत बोस होटवार जेल शिफ्ट, सरायकेला से रांची लाया गया

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.