Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 6:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राजस्थान से लौट रहे गिरिडीह के मजदूर की ट्रेन में मौत, गांव में मातम
    झारखंड

    राजस्थान से लौट रहे गिरिडीह के मजदूर की ट्रेन में मौत, गांव में मातम

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो तुरिया टोला गांव निवासी वीरेंद्र तुरी की मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 36 वर्ष थी। वह मजदूरी करने राजस्थान गया था। तबीयत खराब होने पर वह ट्रेन से घर लौट रहा था। यात्रा के दौरान ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर उसकी हालत और अधिक बिगड़ गई। इलाज के लिए भेजे जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मजदूर के शव को ट्रेन से कोडरमा स्टेशन भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

    बताया जाता है कि गरीबी से परेशान परिवार की हालत वीरेंद्र से देखी नहीं जा रही थी। आर्थिक स्थिति बदलने के लिए वह आठ दिन पूर्व गांव के दूसरे साथियों के साथ कमाने के लिए राजस्थान गया हुआ था। वहां जाने के दो दिन बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। दूसरे साथियों ने उसे एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज करवाने के बाद वह घर लौटना चाहता था। लिहाजा साथियों ने उसे घर भेज दिया। यात्रा के दौरान रविवार रात को ट्रेन के अंदर ही तबीयत बहुत अधिक खराब हो गई।

    बेटी की शादी के लिए गया था कमाने
    बताया जाता है कि मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी की शादी करने की जिम्मेदारी आ गई थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह बेटी की शादी नहीं कर पा रहा था। शादी करने के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से वह पहली बार नौकरी की तलाश में राजस्थान गया था। युवक की मौत की खबर सुनने के बाद पीड़ित परिवार के सारे सपने टूट कर बिखर गए हैं। अब परिवार का भरण पोषण करने वाला भी कोई नहीं है। वह अपने परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। युवक के शव को कोडरमा रेलवे स्टेशन से लाने के लिए परिजन पहुंच गए हैं। घटना की सूचना पाकर चतरो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि द्वारिका हाजरा, पूर्व मुखिया सुरेश हाजरा, भाजपा नेता प्रकाश हाजरा, घनश्याम हाजरा, दुखी तुरी, युगल किशोर हाजरा मृतक के घर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी।

    परिवार से कर गया था वादा, गरीबी के दिन दूर हो जाएंगे
    राजस्थान कमाने गया मजदूर अपने परिवार से वादा कर गया था कि बहुत जल्द गरीबी के दिन दूर हो जाएंगे। दोस्तों ने कहा था कि वहां पहुंचते ही काम मिल जाएगा। हर महीने वेतन मिलेगा। वह इन पैसों से अपनी और अपने परिवार की जरुरते पूरी कर सकेगा। पत्नी मंजूी देवी ने कहा कि पूरे परिवार का अब कोई सहारा नहीं बचा है।

    death
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों के शीर्ष नेता किशन दा और उनके साथियों की 150 घंटे की रिमांड अवधि खत्म, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया सरायकेला जेल
    Next Article गोड्डा में हाथियों का उत्पात, आधा दर्जन से अधिक मकानों को किया क्षतिग्रस्त; ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन चुनापथर : हजारीबाग में पुलिस ने दिखाया दम, एनकाउंटर में तीन कुख्यात नक्सली खत्म

    September 15, 2025
    जमशेदपुर

    झारखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने घाटशिला के दूरदराज़ मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण…

    September 15, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन ने डोरंडा मजार में की चादरपोशी, राज्य के लिए की खुशहाली की कामना

    September 15, 2025
    Latest Posts

    ऑपरेशन चुनापथर : हजारीबाग में पुलिस ने दिखाया दम, एनकाउंटर में तीन कुख्यात नक्सली खत्म

    September 15, 2025

    झारखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने घाटशिला के दूरदराज़ मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण…

    September 15, 2025

    राजनीतिक दलों पर नहीं लागू होगा महिला सुरक्षा कानून : SC

    September 15, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने डोरंडा मजार में की चादरपोशी, राज्य के लिए की खुशहाली की कामना

    September 15, 2025

    हजारीबाग के नक्सल ऑपरेशन की गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना, बोले- नक्सलवाद समाप्ति की ओर

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.