Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गोवा में बोकारो की लड़की के साथ दुष्कर्म, अभिनेत्री बनने की चाह में जिस्म के सौदागरों के चंगुल में फंसी
    झारखंड

    गोवा में बोकारो की लड़की के साथ दुष्कर्म, अभिनेत्री बनने की चाह में जिस्म के सौदागरों के चंगुल में फंसी

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: गोवा पुलिस और रांची पुलिस की सक्रियता की वजह से एक झारखंड की एक नाबालिग को जिस्म के सौदागरों के चंगुल से बचा लिया गया. अगर सही समय पर गोवा पुलिस सक्रिय नहीं हुई होती तो नाबालिग को एक क्रूज पर पहुंचा दिया जाता और वह जिस्म के सौदागरों के चुंगल से शायद ही कभी निकल पाती. फिलहाल नाबालिग गोवा सीडब्ल्यूसी के निगरानी में है.

    सूरज नाम के युवक ने फंसाया प्रेम के जाल में

    झारखंड की लड़की के साथ गोवा में दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है. रांची सीडब्ल्यूसी के सदस्य बैद्यनाथ कुमार ने बताया कि सूरज नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग को तरह-तरह के फिल्मी गानों पर वीडियो बना कर पोस्ट करते हुए देखा था, जिसके बाद उसने एक साजिश के तहत सोशल मीडिया के जरिए ही नाबालिग से दोस्ती की. उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे बोकारो से रांची बुला लिया. रांची आने पर उसके साथ बकायदा शादी भी की और फिर उससे यह कहकर कि वह उसे मुंबई ले जाकर हीरोइन बनाएगा, अपने साथ लेकर गोवा चला गया.

    गोवा पहुंचने तक तो सब कुछ ठीक था. लेकिन जैसे ही सूरज नाबालिग को लेकर गोवा पहुंचा, उसकी सच्चाई सामने आ गई. दरअसल सूरज जिस्म के सौदागरों का गिरोह का एजेंट था जो भोली भाली लड़कियों को बहला-फुसलाकर उन्हें मायानगरी में काम दिलाने का झांसा देकर उनके साथ पहले झूठी शादी करता और फिर मुंबई या गोवा ले जाकर उन्हें बेच देता था. नाबालिक को गोवा पहुंचने के बाद जब सूरज की सच्चाई पता चली तब वह वहां से भाग निकलने की कोशिश करने लगी. लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो पाई.

    एक दिन में कई लोग करते थे दुष्कर्म

    गोवा में नबालिग के साथ एक दिन में कई कई लोग दुष्कर्म किया करते थे. यहां तक कि सूरज भी उसके साथ हर दिन जबरदस्ती करता था. एक दिन मौका पाकर नाबालिग ने रांची में रहने वाली अपनी बहन को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी. जिसके बाद नबालिग की बहन ने रांची के चुटिया थाने को जानकारी दी. मामला सीडब्ल्यूसी के संज्ञान में भी पहुंचा. आनन-फानन में सीडब्ल्यूसी की टीम ने बचपन बचाओ संगठन और गोवा सीडब्ल्यूसी के साथ-साथ गोवा पुलिस को भी मामले की जानकारी दी.

    नबालिग को तैयार कर क्रूज पर भेजने की हो रही थी तैयारी

    सूरज के ठिकाने पर जब सीडब्ल्यूसी और गोवा पुलिस की टीम पहुंची तब उसे बिल्कुल एक मॉडल की तरह तैयार किया जा रहा था. नबालिग को मॉडर्न ड्रेस पहना कर कुछ लोग निकलने ही वाले थे कि पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस को देखकर सूरज उसके साथी फरार होने में कामयाब हो गए. लेकिन पुलिस की टीम ने नाबालिग को बरामद कर लिया. पूछताछ में नाबालिग ने बताया है कि उसे गोवा से मुंबई जाने वाले एक क्रूज में उसकी बोली लगने वाली थी. जिस्म के सौदागर उसका वहां सौदा करते और जो सबसे अधिक पैसे देता उसे उसके साथ जाना पड़ता.

    स्पेशल टीम कर रही नेटर्वक की तलाश

    जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार झारखंड में कई ऐसे गिरोह सक्रिय हैं जो लड़कियों को मायानगरी में काम दिलाने का झांसा देकर उन्हें जिस्म के सौदागरों के पास भेज दे रहे हैं. रांची पुलिस फिलहाल गोवा पुलिस के संपर्क में है. एक स्पेशल टीम सूरज और उसके साथियों के गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. सूरज की गिरफ्तारी के बाद यह पता चल पाएगा कि उसने अब तक झारखंड से कितनी लड़कियों को जिस्म के दलदल में धकेला है.

    Rape
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविश्रामपुर से भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी उत्कृष्ट विधायक, विधानसभा स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान
    Next Article गढ़वा में रंका पूर्वी वन प्रक्षेत्र में हाथी की मौत, वन विभाग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    Related Posts

    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.