Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एनआरआई को मोदी सरकार का तोहफा : आधार के लिए नहीं करना होगा 182 दिनों का इंतजार
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआरआई को मोदी सरकार का तोहफा : आधार के लिए नहीं करना होगा 182 दिनों का इंतजार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली : त्योहारों से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एनआरआई को तोहफा दिया है। इसके तहत अब एनआरआई को आधार कार्ड के लिए 182 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
    इसके साथ ही सरकार ने यूनिक आइडेंटिफिकेश अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) को भी सर्कुलर जारी कर दिया है। मामले में यूआईडीएआई का कहना है कि वैध भारतीय पासपोर्ट रखने वाले एनआरआई भारत पहुंचने के साथ ही आधार कार्ड हासिल कर सकेंगे।
    निर्मला सीतारमण ने की थी घोषणा
    बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पांच जुलाई के बजट भाषण में घोषणा की थी कि, ‘मैं भारतीय पासपोर्ट धारक प्रवासी भारतीयों को उनके देश आने पर 182 दिन की सीमा के बगैर आधार कार्ड जारी करने का प्रस्ताव करती हूं।’
    यूआईडीएआई के सीईओ ने कही थी ये बात
    यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडेय ने बताया था कि प्राधिकरण की प्रणाली को इस सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है और अनिवार्य विधायी कदमों को जल्द अधिसूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रणाली तीन माह के भीतर तैयार हो जाएगी। अब सोमवार को सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

    इसके साथ ही पांडेय ने कहा था कि, ‘हम एक ‘मिलने का समय’ तय करने की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे ताकि देश से बाहर रह रहे लोग भी एक तय समय और जगह की मांग कर सकें ताकि वे जैसे ही भारत आएं जल्द से जल्द आसानी से अपने आधार को बनवा सकें।’

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेत्री करीना कपूर, सैफ के साथ काम करना चाहती हैं
    Next Article आयुष्मान भारत योजना के तहत रांची सदर अस्पताल का शानदार प्रदर्शन, देश में दूसरे स्थान पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.