Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IND VS NZ मैच : ट्रैफिक में कोई बदलाव नहीं रांची के बाहर से आने वाले रिंग रोड का करें इस्तेमाल
    खेल-सिनेमा

    IND VS NZ मैच : ट्रैफिक में कोई बदलाव नहीं रांची के बाहर से आने वाले रिंग रोड का करें इस्तेमाल

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची में शुक्रवार को होने वाले इंडिया-न्यूजीलैंड T-20 मैच के लिए रांची जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है। ट्रैफिक से लेकर लॉ एंड ऑर्डर तक सारी तैयारियां चाक-चौबंद कर ली गई है। रांची पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक प्लान के मुताबिक स्टेडियम पहुंचने वाली भीड़ के मद्देनजर 7 जगहों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

    इनमे VIP और मीडिया के लिए स्टेडियम के साउथ और साउथ ईस्ट गेट पर दो पार्किंग स्थल की व्यवस्था है। प्रशासन की तरफ से अन्य जिलों से मैच देखने के लिए आने वाले लोगों को भीड़ से बचने के लिए रिंग रोड का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है।

    किस जिले के दर्शक किस रुट का करें इस्तेमाल
    1. 
    जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, खूंटी सिमडेगा से आने वाले वाहन तुपुदाना रिंग रोड के रास्ते प्रोजेक्ट भवन धुर्वा गोल चक्कर या संत थॉमस स्कूल होते हुए प्रभात तारा मैदान में पार्किंग कर सकते हैं।

    2. कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा जिले से आने वाले वाहन रिंग रोड वाया लॉ यूनिवर्सिटी , दलादली, नयासराय के रास्ते तिरिल मोड़ स्थित पार्किंग में जा सकते हैं। जबकि मीडिया वालों के लिए क्रिकेट स्टेडियम के दक्षिण गेट से एंट्री कर पार्किंग स्थल में एंट्री कर सकते हैं।

    पीले, नीले और हरे पास वाले के लिए ये है व्यवस्था
    पीला पासयुक्त सभी वाहन शहीद मैदान मोड़, मौसीबाड़ी, तिरिल मोड़ होकर क्रिकेट स्टेडियम नार्थ गेट के बगल वाले VIP एंट्री गेट से एंट्री कर पार्किंग स्थल में जा सकते हैं। जबकि लाल पासयुक्त वाले वाहन क्रिकेट स्टेडियम के दक्षिण गेट से एंट्री कर पार्किंग स्थल तक जा सकेंगे। हरा पासयुक्त वाहन स्टेडियम के दक्षिण गेट से एंट्री कर सकेंगे।

    अधिक भीड़ होने की स्थिति में इन तीन जगहों पर किया जा सकता है रुट डायवर्ट
    1. 
    रातु, मांडर, चान्हो जाने के लिए पार्किंग स्थल से तिरिल-कुटे- नवाटोली से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर निकल सकते हैं।

    2. नगड़ी, इटकी, बेड़ो की तरफ जाने के लिए पार्किंग स्थल से तिरिल-कुटे नवाटोली से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर नगड़ी होते हुए निकल सकते हैं

    3. नामकुम, टाटीसिल्वे, सिल्ली मुरी क्षेत्र जाने के लिए पार्किंग स्थल से प्रोजेक्ट भवन होते हुए तुपुदाना रिंग रोड से नामकुम होते हुए निकल सकते हैं।

    इन 7 जगहों पर की गई है पार्किंग की सुविधा
    1. संत थॉमस स्कूल के पास
    2. प्रभात तारा मैदान

    3. मियां मार्केट तीन मुहाना के पास
    4. सखुआ बागान के पास
    5. जवाहर लाल स्टेडियम पार्किंग
    6. धुर्वा गोल चक्कर मैदान
    7.तिरिल मोड़ पार्किंग

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेहा कक्कड़-रोहनप्रीत बनने वाले हैं मम्मी-पापा! कक्कड़ फैमिली ने इस राज से तोड़ी चुप्पी
    Next Article पाकुड़ में बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना, झारखंड में कानून व्यवस्था को फेल बताया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.