Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार
    झारखंड

    असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    जमशेदपुर। चाईबासा के मनोहरपुर में तैनात झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (एसडीओ) आलोक रंजन को अपने दफ्तर में रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए हैं। उनकी तनख्वाह 56 हजार रुपये महीना है, फिर भी बिना रिश्वत लिए वो काम नहीं करते। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा।

    एईई आलोक रंजन मनोहरपुर में रिश्वत लेने के लिए बदनाम थे। गोइलकेरा के जूलियस के घर में एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन है। उनके घर एईई जांच करने पहुंचे थे। जांच के बाद जूलियस को धमकाया गया कि उनके यहां बिजली का लोड ज्यादा है। जबकि, कनेक्शन महज एक किलोवाट का ही है। अगर लोड नहीं बढ़वाया तो जेल भेज दिया जाएगा। जब, जूलियस दास लोड बढ़वाने के लिए एईई के कार्यालय पहुंचे तो आलोक रंजन ने उनसे लोड बढ़ाने के लिए 90 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में सौदेबाजी हुई और एईई ने कहा कि लोड बढ़ाने के एवज में कम से कम 45 हजार रुपये देने होंगे। बहुत विनती करने के बाद एईई 20 हजार रुपये पर तैयार हो गए।
    इसके बाद, जूलियस दास ने मामले की शिकायत एसीबी के एसपी दीपक कुमार सिन्हा से की। एसीबी के एसपी ने मामले की जांच एसीबी के इंस्पेक्टर व्यास राम को सौंपी। एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि इंस्पेक्टर ने जांच में मामला सही पाया। एसीबी के अधिकारी 20 हजार रुपये लेकर मनोहरपुर पहुंचे। शिकायतकर्ता जूलियस दास एईई के पास पहुंचा और उन्हें रकम दी गई। इसके फौरन बाद एसीबी के अधिकारियों ने एईई को दबोच लिया। मामले में एसीबी कार्यालय में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

    एईई ने बताया कि एसीबी के अधिकारियों ने उनके ड्रार से रुपये बरामद किए हैं। एईई ने बताया कि ऊपर वाले ड्रार में ताला लगा था जिसकी चाबी उनके पास थी। लेकिन, इससे नीचे वाला ड्रार खुला था। रुपयों में गुलाबी रंग लगा हुआ था। ये रुपये ड्रार में कहां से आए उन्हें नहीं पता।

    झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एईई आलोक रंजन गिरीडीह के अहिल्यापुर थाने के बुधूडीह गांव के रहने वाले हैं। उनकी बिजली विभाग में नौकरी दो साल पहले 2017 में ही लगी है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिये सियासत से संन्यास के संकेत !
    Next Article जंगल में लकड़ी चुनने गयी महिला को डायन बिसाही के आरोप में रिश्तेदारों ने मार डाला, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Latest Posts

    कोलकाता में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकाने निशाने पर

    September 29, 2026

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.