Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जंगल में लकड़ी चुनने गयी महिला को डायन बिसाही के आरोप में रिश्तेदारों ने मार डाला, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    जंगल में लकड़ी चुनने गयी महिला को डायन बिसाही के आरोप में रिश्तेदारों ने मार डाला, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    नामकुम। सुदुरवर्ती गांवों में आज भी लोग अंधविश्वास के युग में जी रहे हैं। जादू-टोना, डायन बिसाही जैसे अंधविश्वास को लेकर अब भी गांव-देहातों में अपराध जैसी घटना घट रही है। मंगलवार को नामकुम में हहाप पंचायत के बारूडीह में रिश्तेदारों ने ही डायन बिसाही का आरोप लगाकर 50 वर्षीय महिला चमरी देवी की हत्या कर डाली। हत्या कर उसके शव को जंगल में झाड़ी के बीच फेंक दिया था। इधर घरवाले ढूंढते हुए शव के पास पहुंचे तो चीख-चित्कार मच गयी। इसके बाद आसपास के ग्रामीण वहां जुटे। जिप सदस्य आरती कुजूर को ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही आरती वहां पहुंची और पुलिस को खबर किया।

    नामकुम थानेदार प्रवीण कुमार सदल-बल घटनास्थल पहुंचे और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी। चमरी की पांच पुत्री सूडी, सुमी, मंगरी, सिनगी एवं गंगी है। सूडी और सुमी की शादी पास के ही गांव में हुई है। चमरी के पति ठाकुर मुण्डा किसान हैं। सुमी ने बताया कि उसके बड़े पिताजी फौदा मुण्डा का बेटा जादू(15) कुछ दिनों से बीमार चल रहा है। उसके पैर और चेहरे में बहुत दर्द रहता है। जादू के परिजनों ने बीमारी का ईलाज डॉक्टर से न कराकर गांव के ही भगत के पास जादू को दिखाने ले गये। भगत ने चावल देखकर उनलोगों को बताया कि चमरी डायन है उसी के कारण जादू बीमार रहता है।

    इसके बाद फौदा के अन्य तीन पुत्र मंगल, कुदिया और गेंदा चमरी के घर उसे ढूंढने पहुंचे। वह घर पर नहीं थी जंगल से लकड़ी लाने गयी हुई थी। तीनों उसे जंगल में ढूंढने निकल गए। रास्ते में ही चमरी उनलोगों को मिल गयी। इसके बाद उसे लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला और शव को छुपाने के उद्देश्य से झाड़ी में फेंक दिया। इधर घरवाले ढूंढते हुए शव को खोज निकाले। मृतक चमरी के सभी पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों आरोपी घर से फरार हो चुके हैं। पुलिस फौदा मुण्डा और जादू को पकड़कर पूछताछ के लिए थाना ले गयी है। घटना के कुछ देर के बाद एएसपी अमित रेणु भी घटनास्थल पहुंचे थें।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार
    Next Article अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.