Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुमला के जोराग जंगल से पीएलएफआई के एरिया कमांडर समेत दो उग्रवादी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    गुमला के जोराग जंगल से पीएलएफआई के एरिया कमांडर समेत दो उग्रवादी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला : गुमला थाना क्षेत्र स्थित जोराग जंगल से पुलिस ने सोमवार की रात पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई)  के एरिया कमांडर और एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से दो देशी कट्‌टा, 8एमएम की 6 गोलियां, एक खोखा, 5 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड, पीएलएफआई का तीन लेटर पैड और एक पीठू बैग बरामद किया गया है।

    पुलिस के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई उग्रवादी जोराग जंगल में घूम रहे हैं। इसके बाद एक टीम बनाकर पुलिस जंगल पहुंची तो उन्हें देख दो लोग भागने लगे। शक होने पर दोनों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि एक पीएलएफआई का एरिया कमांडर नीलकंठ साहू और दूसरा सक्रिय सदस्य अनिल उरांव है। नीलकंठ पर लापुंग थाना में हत्या का मामला भी दर्ज है। पुलिस को पूछताछ में यह पता चला कि नीलकंठ साहू द्वारा इसी साल 14 फरवरी को प्रेम-प्रसंग के मामले में प्रकाश कुमार की हत्या की गई थी।

    पुलिस ने बताया कि गुमला के कामडारा व बसिया क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पीएलएफआई उग्रवादी गुज्जू गोप के मारे जाने बाद संगठन का काम बहुत कम हो गया था। इसके बाद मार्टिन केरकेट्‌टा, अखिलेश गोप एवं तिलकेश्वर गोप को पीएलएफआई की गतिविधी बढ़ाने के लिए संगठन में भर्ती की आवश्यकता थी। इसी क्रम में मार्टिन ने नीलकठ साहू से संपर्क किया और 10 दिनों की ट्रेनिंग के बाद उसे गुमला-रांची बॉर्डर क्षेत्र का एरिया कमांडर बना दिया गया। पीएलएफआई की गतिविधि को बढ़ाने, लेवी एकत्र करने तथा बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से ही नीकंठ और अनिल जोराग जंगल में भ्रमणशील थे।

    #Online news jharkhand naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने रेलवे कार्य में लगे पेट्रोल टैंकर को विस्फोट से उड़ाया, तीन की मौत
    Next Article गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, निजी सुरक्षा के क्षेत्र में दो से तीन करोड़ लोगों को रोजगार देने की क्षमता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.